फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में फ्लड लाइट में हुआ अनोखा क्रिकेट, इंटरनेशनल क्रिकेटर ने बनाया वीडियो

Mon, 29 May 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
व्हील चेयर ‌क्र‌िकेट - फोटो : amar ujala
लखनऊ में हुए एक अनोखे क्र‌िकेट मैच को देख सब दंग रह गए। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी वहां मौजूद थे। वह ‌इस खेल को मोबाइल में कैद क‌िए ब‌िना नहीं रह सके।
विज्ञापन

2 of 9
व्हील चेयर ‌क्र‌िकेट - फोटो : amar ujala
लखनऊ में माईक्रोलिट जिमखाना के फ्लड लाइट ग्राउंड में शनिवार देर शाम संगीत की धुन और बेहतरीन कमेंट्री के बीच एक अनोखे क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। यहां खेल रहे हर एक स्पेशल खिलाड़ी ने एक मुस्तैद क्रिकेटर की तरह अपनी टीम को जिताने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया। दिल्ली और यूपी के बीच दो मैत्री मुकाबले हुए, दोनों में ही दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

3 of 9
व्हील चेयर ‌क्र‌िकेट - फोटो : amar ujala
बात हो रही है व्हील चेयर क्रिकेट की। इसका लुत्फ उठाने के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अजय शर्मा और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आरपी सिंह पहुंचे थे। दोनों क्रिकेटर स्पेशल खिलाड़ियों के जज्बे को देखकर हैरत में पड़ गए। 

4 of 9
व्हील चेयर ‌क्र‌िकेट - फोटो : amar ujala
यूपी में व्हील चेयर क्रिकेट को स्थापित करने की यह सकारात्मक पहल यूपी व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन के गठन के बाद यह दूसरा बड़ा आयोजन है। तकरीबन 45 गज के छोटे मैदान में खेले गए 12-12 ओवर के मैच में पावर प्ले से लेकर एलबीडब्ल्यू जैसे तमाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियम लागू किए गए। शुरुआती सन्नाटे के बाद देर शाम ग्राउंड में दर्शकों की भीड़ जुटने लगी। सभी दर्शक स्पेशल खिलाड़ियों के हौसले और उनके शॉट को देखकर रोमांचित हो उठे। 
विज्ञापन

5 of 9
व्हील चेयर ‌क्र‌िकेट - फोटो : amar ujala
यूपी की 15 सदस्यीय टीम ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के खिलाड़ियों से जमकर मोर्चा लिया, लेकिन जीत दिल्ली टीम के नाम रही। वहीं, मैच के दौरान आईपीएल की धुन और बेहतरीन कमेंट्री ने मुकाबले में अलग ही तरह का समां बांध दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
व्हील चेयर ‌क्र‌िकेट - फोटो : amar ujala
व्हील चेयर क्रिकेट देखना शानदार अनुभव रहा। यहां खेल रहे खिलाड़ियों से निशक्तजनों को प्रेरणा लेनी चाहिए। चाहे इनका बैटिंग हो, बॉलिंग हो या फील्डिंग, इन स्पेशल खिलाड़ियों का जोश देखते ही बना। मुझे उम्मीद नहीं थी, यह क्रिकेट इतना अधिक रोमांचित कर सकता है। आयोजकों का आभार, जिन्होंने मुझे यहां एक अलग तरह का क्रिकेट देखने का मौका दिया। भविष्य में अगर ऐसे आयोजन होंगे तो मैं जरूर आऊंगा। 
विज्ञापन

7 of 9
व्हील चेयर ‌क्र‌िकेट - फोटो : amar ujala
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी व्हील चेयर क्रिकेट मैच को देखकर इसके मुरीद हो गए। दूसरे मैच के दौरान ग्राउंड पहुंचे आरपी ने पहले आयोजकों से मुलाकात की। इसके बाद एक तरफ बैठ गए और अपने मोबाइल से मैच की रिकॉर्डिंग करने लगे। बाद में उन्होंने मैच खेलने वाले स्पेशल खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। वहीं, स्पेशल खिलाड़ी भी अपने बीच अपने पसंदीदा क्रिकेटर को देखकर फूले नहीं समा रहे थे। 

8 of 9
व्हील चेयर ‌क्र‌िकेट - फोटो : amar ujala
दिल्ली और यूपी के सूरमाओं के बीच हुए इस मुकाबले में मेजबान टीम से कप्तान सोनू गुप्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्हील चेयर क्रिकेटर हैं। इसके अलावा उन्होंने व्हील चेयर टेबल टेनिस में भी देश का प्रतिनिधित्व किया। दिल्ली की टीम में चंडीगढ़ के युवा क्रिकेटर वीर सिंह संधू ने दोनों मुकाबलों में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

9 of 9
व्हील चेयर ‌क्र‌िकेट - फोटो : amar ujala
मुकाबले में भाग ले रही यूपी टीम की बात की जाए तो स्क्वॉर्र्डन लीडर 40 वर्षीय अभय प्रताप सिंह मेें एक युवा के तरह जोश दिखाते हुए अपने क्षेत्ररक्षण से सबका मन मोह लिया। हालांकि यूपी के युवा कप्तान 22 वर्षीय सोमजीत सिंह के अंदर नेतृत्व क्षमता दिखी। हालांकि जोश से भरा यह युवा कप्तान अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें