यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या का दौरा किया। जिसमें उन्होंने राम नगरी को 350 करोड़ की सौगात दी। इस बजट से अयोध्या को संवारने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
योगी ने घोषणा की कि अयोध्या की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रामकथा संग्रहालय में राम कथा के डिजिटल प्रसारण का पूरा इंतजाम होगा। पुराने बस स्टैंड पर पार्किंग और यात्रियों की सुविधा के लिए भी काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने कहा कि राम की पैढ़ी का सुंदरीकरण किया जाएगा। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि सरयू में गंदे नाले का पानी न जाए।
4 of 5
सीएम ने कहा कि राम नवमी पर प्रयास किया था कि 24 घंटे बिजली रहे। अब बिजली देने में कोई भेदभाव नहीं होगा। हम अयोध्या का विकास करेंगे। पुराने बस स्टैंड पर पार्किंग और यात्रियों की सुविधा के लिए भी काम किए जाएंगे।
इसके अलावा भी कई विकास की योजनाएं हैं जैसे घाट पर आरती, सरयू महोत्सव का बड़ा आयोजन, रामघाट के लिए विकास, सड़क और विद्युतीकरण जैसी सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।