फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में इस तरह मलबे का ढेर बन गया था अयोध्या का विवादित ढांचा, तस्वीरें

Tue, 30 May 2017 06:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
बाबरी मस्जिद - फोटो : amar ujala
अयोध्या में 6 द‌िसंबर 1992 को ढहाए गए ढांचे के केस में भाजपा के 12 बड़े नेताओं पर केस चलेगा। जानें आख‌िर क्या हुआ था उस द‌िन...
विज्ञापन

2 of 8
बाबरी मस्जिद - फोटो : amar ujala
6 दिसंबर 1992 का काला इतिहास आज भी लोगों के जेहन में है। तब केंद्र में कांग्रेस की नरसिम्हा राव सरकार थी। सुबह 11 बजे के करीब वीएचपी नेता अशोक सिंघल, बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी बाबरी की तरफ बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 8
बाबरी मस्जिद - फोटो : amar ujala
तभी पहली बार इसका बाहरी दरवाजा तोडऩे की कोशिश हुई लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। सुबह साढ़े 11 बजे तक व‌िवाद‌ित स्थल सुरक्ष‌ित था। तभी वहां पीली पट्टी बांधे कारसेवकों का आत्मघाती दस्ता आ पहुंचा। कुछ ही देर में सुरक्षा में लगी पुलिस की इकलौती टुकड़ी वहां से बाहर निकल गई।
 

4 of 8
बाबरी मस्जिद - फोटो : amar ujala
तुरंत बाद मेन गेट पर दूसरा और बड़ा धावा बोला गया। दोपहर के 12 बजे कारसेवकों के नारों की आवाज पूरे इलाके में गूंजती जा रही थी। कारसेवकों का एक बड़ा जत्था दीवार पर चढऩे लगा। बाड़े में लगे गेट का ताला भी तोड़ दिया गया। कारसेवकों ने वहां कब्जा जमा ल‌िया।
विज्ञापन

5 of 8
बाबरी मस्जिद - फोटो : amar ujala
कुदाल लिए हुए कारसेवक व‌िवाद‌ित स्थल गिराने का काम शुरू कर चुके थे। कुछ ही घंटों में व‌िवाद‌ित स्थल पूरी तरह से ग‌िरा द‌िया।
विज्ञापन

6 of 8
बाबरी मस्जिद - फोटो : amar ujala
आडवाणी की सुरक्षा में तैनात आईपीएस अधिकारी का बयान
-1990 बैच की आईपीएस अधिकारी अंजु गुप्ता 6 दिसंबर 1992 को ढांचे के ध्वस्त होने के समय फैजाबाद की असिस्टेंट एसपी थीं और उन्हें आडवाणी की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था।
विज्ञापन

7 of 8
बाबरी मस्जिद - फोटो : amar ujala
उनका बयान भी कोर्ट में दर्ज हो चुका। जिसके मुताबिक 6 दिसंबर 1992 को विवादित स्थल से 150 मीटर दूर मंच बनाया गया था। इस मंच पर आडवाणी के अलावा मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, विहिप के अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया और साध्वी ऋतंभरा मौजूद थे।
विज्ञापन

8 of 8
बाबरी मस्जिद - फोटो : amar ujala
विवादित ढांचे का पहला गुंबद दोपहर 2 बजे, दूसरा 3 बजे और तीसरा 4:30 बजे गिरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें