फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में झमाझम बारिश के बाद दिनभर छाये रहे बादल, पांच डिग्री पारा गिरा

Thu, 19 Sep 2019 12:31 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
बारिश - फोटो : amar ujala
बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी के बाद राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बुधवार को बारिश ने राहत दी है। सुबह से ही बादलों की आवाजाही, हवाओं के झोंको के बीच मौसम ऐसा खुशनुमा हुआ कि दोपहर में शहर सावन-भादों सा भीगा। 
विज्ञापन

2 of 8
बारिश - फोटो : amar ujala
दोपहर 12 बजे के बाद गरज-चमक के साथ शुरू हुई बरसात ने लोगों को शाम तक यहां-वहां धीमी तेज बौछारों से तर बतर किया। कहीं- तेज तो कहीं तेज बारिश में भीगे शहर में दिन का अधिकतम पारा भी महज 24 घंटों के भीतर 5 डिग्री से ज्यादा धड़ाम होकर 21 अगस्त के बाद 30 डिग्री केनीचे जा पहुंचा।
 
विज्ञापन

3 of 8
बारिश - फोटो : amar ujala
ये सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा लुढ़क कर 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम के बदले तेवरों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकतम और न्यूनतम पारे के बीच का अंतर तीन डिग्री के आसपास ही रह गया। 
 

4 of 8
बारिश - फोटो : amar ujala
दोपहर में गरज-चमक केसाथ गोमतीनगर, डालीबाग, कैंट इलाकों को भिगोने वाले बादलों ने शहर से सटे कस्बाई इलाकों में भी तेज बौछारों ने भिगोया। हजरतगंज,  त्रिवेणीनगर, महानगर, गोमतीनगर, कैंट, डालीबाग, डालीगंज, निशातगंज समेत ट्रांसगोमती-सिसगोमती के तमाम इलाकों ने तेज बौछारों ने शहर लबालब किया। 
 
विज्ञापन

5 of 8
बारिश - फोटो : amar ujala
शाम तक मौसम विज्ञान केंद्र पर 13.2 मिमी. बारिश ही दर्ज की जा सकी। रात में बादलों केछाये रहने और रुक रुक कर पड़ी बूंदाबांदी ने रात को मौसम इस कदर खुशनुमा किया कि लोगों को घरों के एसी और कूलर एडजस्ट करने पड़े।
विज्ञापन

6 of 8
बारिश - फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसूनी गतिविधियों में बदलाव केचलते राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बारिश हुई। अभी आने वाले दो-तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही, छाये रहने के बीच कहींतेज तो कहीं धीमी बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Heavy rain
बहराइच में नौ घंटों में 172.8 मिमी. बारिश दर्ज
प्रदेश के करीब से गुजर रही मानसूनी ट्रफ रेखा और जोरों पर आई मानसूनी गतिविधियों केचलते बुधवार सुबह से शाम तक प्रदेश में कई स्थानों मध्यम से तेज बारिश ने लोगों को तर बतर किया। सुबह से ही जारी बादलों की आवाजाही के बीच राजधानी लखनऊ समेत तराई के कई इलाकों में गरज चमक केसाथ तेज बारिश ने गुजरते सितंबर महीने में बारिश से सराबोर किया। प्रदेश केकई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर दर्ज बारिश के आंकड़ों केमुताबिक सुबह से शाम तक नौ घंटों में यहां 172.8 मिमी. बरसात दर्ज हुई। 
 
विज्ञापन

8 of 8
Heavy rain
बहराइच केअलावा फुर्सतगंज 24.5, कानपुर आईएएफ 23.4, बांदा 15.8, वाराणसी बीएचयू 18.4 मिमी. बारिश दर्ज हुई। राजधानी लखनऊ में भी शाम तक 13.2 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। प्रदेश केअधिकतर इलाकों में छाये रहे बादलों और बारिश केचलते दिन का अधिकतम पारा भी कई स्थानों पर सामान्य से 3 से 7 डिग्री लुढ़ककर 30 उिग्री केनीचे ही दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को कुछेक स्थानों पर आते जाते बादलों संग गरज-चमक केसाथ धीमी तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें