Kuldeep Yadav and Vanshika Wedding Reception Photos: क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी जीवन संगिनी वंशिका सिंह के वेडिंग रिसेप्शन में कोच गौतम गंभीर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सियासत और खेल जगत के दिग्गज मौजूद रहे। देखें, कार्यक्रम की तस्वीरें:
विज्ञापन
1 of 9
कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
- फोटो : amar ujala
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनको जीवनसाथी वंशिका सिंह के शाही रिसेप्शन से नवाबों का शहर क्रिकेट, सियासत और शाही चमक धमक से सराबोर हो उठा।
शहीद पथ स्थित होटल में मंगलवार को आयोजित 'कुल-वंश' के इस शाही रिसेप्शन में उस वक्त हर कोई दंग रह गया, जब नवविवाहित जोड़े ने 1960 मॉडल की चमचमाती रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर एंट्री की। यह कार दिल्ली से खास तौर पर मंगवाई गई थी।
विज्ञापन
2 of 9
कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
- फोटो : amar ujala
स्टेज पर जब कुलदीप और वंशिका पहुंचे तो उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। कुलदीप ब्लैक कलर के बंद गला सूट में बेहद सजीले लग रहे थे, वहीं वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर लाल पत्थरों (स्टॉस) की बारीक कढ़ाई लुक में चार चांद लगा रही थी।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : amar ujala
समारोह का खूबसूरत दृश्य वह रहा जब टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर स्टेज पर पहुंचे और कुलदीप ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
4 of 9
कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
- फोटो : amar ujala
इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की। कुलदीप ने उनके भी पैर हुए और वंशिका ने हाथ जोड़कर शालीनता से उनका अभिवादन किया। सीएम ने नवदंपती को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
5 of 9
कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
- फोटो : amar ujala
मेहमानों की सुविधा के लिए चार चार्टर्ड प्लेन का था इंतजाम
रिसेप्शन में क्रिकेट जगत और राजनीति के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
6 of 9
कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
- फोटो : amar ujala
वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पहुंचकर जोड़े को बधाई दी। मेहमानों की सुविधा के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का विशेष इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
7 of 9
कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
- फोटो : amar ujala
कुलदीप-वंशिका के गांव के लोग भी हुए शामिल
14 मार्च को मसूरी में शादी रचाने के बाद लखनऊ का यह रिसेप्शन न केवल वीवीआईपी मेहमानों के लिए बल्कि कुलदीप के गांव से आए उन लोगों के लिए भी यादगार बन गया, जिन्होंने अपने लाडले को दूल्हा बनते देख पलके बिछा दी थीं।
8 of 9
कुलदीप यादव-वंशिका सिंह शाही रिसेप्शन
- फोटो : amar ujala