मानसून की दस्तक के साथ ही लखनऊ का मिजाज भी बदल गया। गुरुवार को दूसरे दिन भी मानसून की धीमी-तेज बौछारों ने शहर को तरबतर किया। इसी तरह शुक्रवार को भी हल्की- फुल्की बाारिश हुई। एक दिन पहले गुरुवार को तड़के गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मौसम
- फोटो : amar ujala
इसके बाद शाम ढलने से पहले एक बार फिर पूरे शहर में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। बादलों के छाए रहने के साथ दिन का पारा भी गिरा तो दिन भर मौसम खुशनुमा बना रहा। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन सवार बारिश में रेनकोट संग दिखे।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
दोपहर के समय हजरतगंज, आलमबाग, राजाजीपुरम, चारबाग, कैंट, कानपुर रोड के इलाकों में धीमी बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ीं। गोमती नगर, डालीगंज समेत ट्रांसगोमती के कई इलाकों में रुक-रुक कर धीमी बारिश का दौर चलता रहा।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
बारिश के चलते दिल का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञान केंद्र पर सुबह से शाम तक 33.4 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई। दिनभर बारिश बदली के चलते वायुमंडल में अधिकतम आद्रता 100% बना रहा।
मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में मौसम के यही तेवर बरकरार रहने, बादलों के छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ कहीं धीमी तो कहीं मध्यम बारिश रुक-रुक कर जारी रहने की बात कही है।