फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today: यूपी में जारी रहेगा घने कोहरे और गलन भरी ठंड का प्रकोप, राहत मिलने के आसार नहीं; अलर्ट जारी

Tue, 07 Jan 2025 02:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather New Today IMD Alert:  मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में कड़ाके की ठंड और 32 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवाएं लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में गलन भरी ठंड और घने कोहरे का सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है। वहीं यूपी में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली पछुआ हवा लोगों को बेहाल कर रही है। 

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में फिलहाल तीन से चार दिन ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे का सितम यूं ही जारी रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार से बुधवार तक के लिए प्रदेश के 20 जिलों में भीषण ठंड और 32 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले कई दिनों से जारी गलन और ठिठुरन भरी ठंड से अब लोगों की रोजमर्रा के काम में दुश्वारियां हो रही हैं। चाहे वो सुबह हॉकर का अखबार बांटने का काम हो, दूध का कारोबार हो या काम पर निकले मजदूर, इस कड़ाके की ठंड ने सभी को बेहाल कर रखा है।
विज्ञापन

कई शहरों में दृश्यता 50 मीटर से कम

2 of 5
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। वाराणसी, गोरखपुर और कुशीनगर समेत कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम जा पहुंची और वाहनों की आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जारी रहेगा घने कोहरे का दौर

3 of 5
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर से बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश में ठिठुरन भरी ठंड और मध्यम से घने कोहरे का दौर अगले तीन-चार दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा।

बुधवार को इन इलाकों में है भीषण ठंड व घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

4 of 5
weather - फोटो : amar ujala
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के साथ ही कई अन्य जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की चेतावनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

5 of 5
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें