फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप से लोग बेहाल, विज्ञानी बोले- 24 घंटे में धूल भरी हवा संग बूंदाबांदी होने के आसार

Thu, 02 May 2019 03:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मौसम से बेहाल हुए लोग
मौसम में लगातार बदलाव जारी है। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल है। तेज धूप के चलते पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है, जिससे दोपहर में बाजारों में लोगों की आमद कम होती जा रही है, वहीं घरों, दफ्तरों में लोग एसी और कूलर के सामने से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मौसम से बेहाल
तेज धूप के चलते बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। धूप की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही। सुबह से ही खिली तेज धूप का असर शाम तक बरकरार रहा।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम से बेहाल हुए लोग - फोटो : amar ujala
दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में लखनऊ में मौसम साफ रहने और तेज धूप के साथ दिन और रात के तापमान में कोई खास अंतर न आने की बात कही है।

4 of 5
डेमो
साथ ही मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने मौसम में कुछ बदलाव के भी संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
उन्होंने बताया कि आने वाले 24 घंटों में राजधानी सहित प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में तेज धूल भरी हवा चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की आशंका जताई है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें