लखनऊ में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव के बीच अब मौसम तेवर दिखाएगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सिस्टम के प्रभाव संग अब गर्मी के तेवर में तेजी आएगी। अधिकतम पारे में तेजी रिकॉर्ड की जाएगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने रविवार को बताया कि सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मौसमी बदलाव होने हैं।
इसके बाद प्रदेश के अन्य इलाकों में संभावित उठापटक हो सकती है। इन सबके बीच राजधानी में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही के बीच मौसम गर्म तेवर दिखा सकता है।