फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ दिन का तापमान, आने वाले दिनों के लिए ये है मौसम का अपडेट

Mon, 23 Mar 2020 01:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव के बीच अब मौसम तेवर दिखाएगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सिस्टम के प्रभाव संग अब गर्मी के तेवर में तेजी आएगी। अधिकतम पारे में तेजी रिकॉर्ड की जाएगी।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने रविवार को बताया कि सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मौसमी बदलाव होने हैं।

इसके बाद प्रदेश के अन्य इलाकों में संभावित उठापटक हो सकती है। इन सबके बीच राजधानी में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही के बीच मौसम गर्म तेवर दिखा सकता है।
विज्ञापन

न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान सामान्य एक- दो डि ग्री अधिक दर्ज हो सकता है। उधर, रविवार को पारे के तेवरोंं ने घरों में पंखों, एसी की रफ्तार एडजस्ट करवाई।  

दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री  32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 17.2 डिग्री रिकॉर्ड हुअा।

बीते चार दिनों में पारे के चढ़ते-उतरते तेवर

तारीख    अधिकतम  न्यूनतम
22 मार्च     32.2       17.2
21 मार्च     30.5       20.3
20 मार्च     32.6       17.4
19 मार्च     31.2       15.7
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें