पारे के तेवर तपाने लगे हैं। अप्रैल के शुरुआती दिनों में 33-38 डिग्री के बीच रहा पारा। शनिवार को भी लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ा। इसके एक दिन पहले शुक्रवार को तेजी दिखाते हुए पारा 40 डिग्री के करीब जा पहुंचा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मौसम से बेहाल
- फोटो : amar ujala
दिन का अधिकतम तापमान बीते 5 दिनों के मुकाबले लगभग 6 डिग्री तेजी दिखाते हुए 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम पारा 25 के करीब पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम से बेहाल
- फोटो : amar ujala
ये 24.4 डिग्री दर्ज हुआ, ये सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को पारा 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है।
4 of 5
मौसम से बेहाल हुए लोग
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक विंड पैटर्न बदलने और आसमान साफ होने से धूप की तपन बढ़ी है। आने वाले दिनों में पारे के तेवर सामान्य से अधिक भी दर्ज हो सकते हैं। धूप की तेजी बढ़ेगी। मामूली उठापटक के भी आसार हैं।