फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी की शिक्षा से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, नामांकन पत्र में सामने आया सच

Fri, 12 Apr 2019 11:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
1 of 11
नामांकन पत्र सौंपतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अमेठी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस नामांकन पत्र में स्मृति इरानी की शिक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी मौजूद थे। नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने पार्टी कार्यालय में विधिवत हवन-पूजन किया। बाद में पास ही स्थित बूढ़न माता मंदिर में मत्था टेका और फिर रोड शो शुरू किया। 
विज्ञापन

2 of 11
रोड शो दौरान स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
रोड शो शुरू होते ही बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर चल पड़े। काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ा भीड़ बढ़ती गई। भीड़ ने भाजपा प्रत्याशी व सीएम पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की। स्मृति ईरानी पति के अलावा चुनिंदा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और करीब 2:25 बजे आरओ/डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

यह रहे स्मृति के प्रस्तावक

3 of 11
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की ओर से दो सेट में दाखिल नामांकन पत्र में से एक में अमेठी विधायक गरिमा सिंह और दूसरे सेट में सलोन विधायक दल बहादुर कोरी उनके प्रस्तावक रहे।

इंटरमीडिएट पास हैं स्मृति ईरानी

4 of 11
स्मृति इरानी का 2019 में भरा गया शपथ पत्र जिसमें ग्रैजुएशन पूरा न होने की बात लिखी है - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सीबीएसई बोर्ड से 1991 में हाईस्कूल व 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उतीर्ण की है। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, वह ग्रेजुएट नहीं है, उन्होंने वर्ष 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध स्कूल ऑफ ओपेन लर्निंग (पत्राचार) से बीकॉम प्रथम वर्ष तक की पढ़ाई का उल्लेख किया है। 
विज्ञापन

5 of 11
स्मृति इरानी का 2004 का शपथ पत्र जब वह चांदनी चौक से लड़ी थीं चुनाव - फोटो : अमर उजाला
हालांकि जब वह 2004 में चांदनी चौक से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं तो उन्होंने एफिडेविट में अपनी डिग्री के बारे में लिखा था, बीए या बैचलर ऑफ आर्ट्स 1996 दिल्ली यूनिवर्सिटी(स्कूल ऑफ कोरसपॉन्डेंस)।
विज्ञापन

पिछली बार बुधवार को किया था नामांकन

6 of 11
स्मृति इरानी नामांकन के दौरान - फोटो : पीटीआई
2014 के सामान्य लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ने आईं भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बुधवार (16 अप्रैल) को अपना नामांकन दाखिल किया था। इस बार भी पहले उनका कार्यक्रम बुधवार (17 अप्रैल) को नामांकन दाखिल करने का था। बाद में 17 अप्रैल को छुट्टी होने के कारण आनन-फानन उनके नामांकन के लिए गुरुवार (11 अप्रैल) का दिन तय किया गया।

 
विज्ञापन

पांच साल में 56 लाख बढ़ी स्मृति की संपत्ति, पति भी करोड़पति 

7 of 11
केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की संपत्ति पांच साल में मात्र 56 लाख बढ़ी। स्मृति के पास वर्ष 2014 में जहां 04 करोड़ 14 लाख 98 हजार 621 रुपये की चल-अचल संपत्ति थी, वहीं अब यह 56 लाख 03 हजार 327 रुपये बढ़कर चार करोड़ 71 लाख 01 हजार 948 रुपये हो गई है। स्मृति के पति जुबिन ईरानी की हैसियत 04 करोड़ 67 लाख 57 हजार 814 रुपये है। स्मृति के पुत्र व पुत्री भी लखपति हैं। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की ओर से गुरुवार को नामांकन पत्र के साथ दिए गये शपथ पत्र को आधार मानें तो उनके पास पांच साल पहले जहां 04 लाख 99 हजार रुपये की नगदी थी। जो अब बढ़कर 06 लाख 24 हजार 78 रुपये हो गई है। उनके पति के पास पांच साल पहले रही 70,164 रुपये की नगदी अब 08 लाख 53 हजार 288 रुपये हो गई है। इस समय स्मृति का बैंक बैलेंस 89 लाख 77 हजार 40 रुपये है जो 2014 में 35 लाख 49 हजार 460 रुपये था। 

8 of 11
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल)
पति जुबिन का बैंक बैलेंस इस समय 01 करोड़ 26 लाख 21 हजार 827 रुपये है जो पांच साल पहले 01 करोड़ 88 लाख 15 हजार 77 रुपये था। इसी तरह स्मृति के पुत्र जोहर ईरानी के पास बैंक में एक लाख 71 हजार 552 रुपये हैं जो पांच साल पहले 01 लाख 30 हजार 587 रुपये था। पुत्री जोइश ईरानी के पास 02 लाख 03 हजार 582 रुपये का बैंक बैलेंस है जो पांच साल पहले 01 लाख 17 हजार 611 रुपये ही था। बांड, डाकघर में जमा, आभूषण व अन्य संपत्तियों को मिलाकर स्मृति के पास इस समय कुल 04 करोड़ 71 लाख 01 हजार 948 रुपये की चल-अचल संपत्ति है जो पांच साल पहले मात्र 04 करोड़ 14 लाख 98 हजार 621 रुपये की थी। पति जुबिन के पास पांच साल पहले रही 05 करोड़ 14 लाख 56 हजार 949 रुपये की चल अचल संपत्ति घटकर 04 करोड़ 67 लाख 57 हजार 814 रुपये हो गई है।

कर्ज से मुक्त हुए स्मृति व जुबिन

9 of 11
सभा को संबोधित करती स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
2014 के लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र के मुताबिक स्मृति पर 70 हजार तो उनके पति जुबिन ईरानी पर 1.75 करोड़ रुपये का कर्ज था। इस चुनाव में नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में कर्ज के कॉलम के आगे शून्य दिखाया गया है। 

स्मृति पर कोई केस नहीं

10 of 11
स्मृति ईरानी
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के खिलाफ न तो किसी थाने में कोई केस दर्ज है न ही देश की किसी अदालत में कोई मामला ही विचाराधीन है।
विज्ञापन

स्मृति के पास डेढ़ करोड़ रुपये का मकान

11 of 11
स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पास एक मकान है जिसकी कीमत शपथ पत्र में करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है। उनके पति जुबिन ईरानी भी 90 लाख रुपये कीमत के गृहस्वामी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें