गोंडा-आंधी-पानी के बीच बिजली गिरने से उमरीबेगमगंज निवासी रक्षाराम की मौत हो गई। वह रात को अपने खेतों की निगरानी के लिए गया था। उधर बाराबंकी के देवा में तेज आंधी के बीच पड़ोस में बन रहे मकान की शटरिंग बाहर लेटे बुजुर्ग संतराम (70) पर जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिले में करीब 2.6 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। देर रात आई आंधी और बारिश से गेहूं, सरसों, मसूर, चना व टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।