राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह अचानक बारिश होने व कई जगहों पर ओले पड़ने से ठंड अचानक बढ़ गई। लोगों ने सिहरन का एहसास किया। इसके पहले पहाड़ों पर बर्फबारी, बारिश के कारण बृहस्पतिवार को भी सुबह से कोहरे संग बादलों की आवाजाही ने सर्द एहसास के साथ सावन-भादो की याद दिला दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुबह के बाद दोपहर और शाम को 5 से 20 किमी. की रफ्तार से चले झोंको ने सिहरन बढ़ाई तो कई इलाकाें में हवा संग बूंदाबांदी ने कंपाया। (वहीं, इस मौसम का मजा लेने के लिए लोग पार्कों में नजर आए।)
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुहावने मौसम का मजा लेने के लिए रिवरफ्रंट पर लोग उमड़े।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों ने पारा सरकने के दौरान अगले 36 से 48 घंटों में यूं ही बारिश-बौछारों की बात कही है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।