फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बर्फीली हवाओं से 2 फरवरी तक राहत नहीं, ठंड भरे दिन कंपकपाते रहेंगे, घना कोहरा छाया रहेगा

Sat, 30 Jan 2021 06:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत के आसर नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के शुरुआती दिन गलन भरे रहने वाले हैं। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीत लहर का कहर जारी रहेगा। ठंडे दिन कंपकपाते रहेंगे। घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घना कोहरा रहने व शीत लहर संग ठंड की चेतावनी पहले से ही जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

2 of 6
हालांकि, शनिवार को सुबह घना कोहरा और गलन भरी ठंड होने के बाद दोपहर को धूप निकली। जिसने लोगों को थोड़ी राहत दी। इसके पहले, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान बीस डिग्री से नीचे रहा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को गोरखपुर में दिन सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बहराइच में अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 1.2 से 15.5 डिग्री के बीच रहा। सबसे ठंडी रात क्रमश: इटावा, फुर्सतगंज (रायबरेली), अयोध्या की रही। जहां का तापमान क्रमश: 1.2, 2.0 व 2.5 डिग्री रहा।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर और बाराबंकी में भी तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि 2 फरवरी तक ठंड के तेवर बरकरार रहेंगे। इसके बाद मौसम खुलने लगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
कोहरे के चलते विमानों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को गोएयर की अहमदाबाद से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6.35 घंटे देरी से पहुंची। जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू की उड़ानें भी प्रभावित रहीं। अहमदाबाद से लखनऊ के बीच गोएयर की फ्लाइट जी8- 109 तय समय से 6.35 मिनट लेट रही। फ्लाइट दोपहर 1:55 बजे अहमदाबाद से टेक ऑफ कर दोपहर 3:25 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करती है। गो एयर प्रशासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऑपरेटिंग कारणों की वजह से उड़ान लेट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, फ्लाइट की देरी की वजह से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोहरे से आधा दर्जन से अधिक उड़ानें तय समय से लेट हुईं। इसमें लखनऊ से बंगलूरू जाने वाले गोएयर की फ्लाइट जी8-806 दो घंटे पैंतालीस मिनट, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 1902 आधे घंटे लेट रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें