फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में कोहरे और गलन ने किया बेहाल तो दोपहर धूप ने दी राहत, ऐसा रहा मौसम का हाल

Wed, 22 Jan 2020 04:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों से दिन में धूप राहत दे रही है पर शाम को घना कोहरा और गलन लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही है। बुधवार को भी सुबह करीब साढ़े नौ बजे धूप निकल आई जिससे ठंड से ठिठुर रहे लोगों को राहत मिली।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह दिन में मंगलवार को धूप खिली, लेकिन उत्तर-पछुआ हवा के जोर ने सुबह और रात में ठंड अचानक बढ़ा दी। कोहरे के साथ शुरू हुए दिन में धूप भले ही जल्दी निकल आई, लेकिन हवा से गलन बनी रही।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लगातार तीसरे दिन भी जारी गिरावट का असर यह रहा कि न्यूनतम पारा 7 डिग्री के नीचे जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। दिन में धूप तो मिलेगी, लेकिन सुबह और रात की ठंड से न्यूनतम पारा कम दर्ज हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें