घाघरा नदी में सोमवार सुबह करीब 100 मीटर एल्गिन चरसड़ी तटबंध समा गया। जिससे नदी का पानी अब सीधे रिंग बांध से टकरा रहा है। रिंग बांध के कटने की आशंका है इस स्थिति में घाघरा का पानी आसपास के इलाकों में भारी तबाही ला सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
जिस रफ्तार से पानी रिंग बंधे को काट रहा है उससे आशंका है कि देर रात बांध टूट जाएगा। बाढ़ खंड के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद और स्थित पर लगातार बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
बंधा टूटने के बाद नकहरा, परसावल, रायपुर, कमियार, मांझारायपुर, असुआ आदि गांव में पानी तबाही मचा देगा। सोमवार सुबह 11 बजे घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर 106.366 मीटर पर था। नदी का पानी एक सेमी प्रति घंटे के रफ्तार से बढ़ रहा है।
4 of 8
करीब 200 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। जिला अधिकारी अजय यादव का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में एलर्ट घोषित कर दिया गया है दो कंपनी फ्लड पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
5 of 8
इसके अलावा प्रभावित क्षेत्र के एसडीएम और राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 8
वहीं गोंडा में भी आसपास के गांवों में एलर्ट जारी कर दिया गया है। लोग सुरक्षित स्थानों की और पलायन भी कर रहे है। बांध व क्षेत्र को बाढ़ से बचाने की सारी कवायदें फेल हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
घाघरा में जलस्तर कम होने से पानी धीरे धीरे बाहरी हिस्से में फ़ैल रहा है। अगर नदी का जलस्तर बढ़ा तो करनैलगंज क्षेत्र में भारी तबाही की तस्वीर साफ़ दिखाई देने लगी है।