फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मानसून के यू-टर्न लेने से कई जिलों में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, धान की खड़ी फसल गिरी

Sat, 28 Sep 2024 12:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के कई जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर जलभराव हो गया है। अयोध्या में खड़ी फसल गिर गई।
विज्ञापन
1 of 8
बीते 24 घंटे में हुई जोरदार बारिश। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में मानसून के यू-टर्न लेने से बीते 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इसके चलते कई जगह जलभराव हुआ तो कई जिलों में धान की खड़ी फसल गिर गई। गरज-चमक के साथ हुई भारी बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दी है पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

प्रदेश के तराई क्षेत्र के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक गरज चमक के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी, तराई और अवध क्षेत्र के लगभग 30 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम के कुछ जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में अगले 24 घंटे बादल जमकर बरसेंगे। शुक्रवार को गोरखपुर, महराजगंज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़ आदि में अच्छी बारिश हुई।

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक जारी रहा। सुबह से हुई बारिश से पूरा शहर सराबोर हो गया। बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक शनिवार को भी कमोबेश मौसम ऐसा ही रहने वाला है। रविवार से बारिश के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। हालांकि, रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
अयोध्या: मूसलाधार बारिश से फसलों को नुकसान
अयोध्या जिले में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो दूसरी तरफ शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा एक से लेकर 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मूसलाधार बारिश के चलते गन्ने और धान की फसल गिर गई है।

अयोध्या धाम के राय गंज, वासुदेव घाट, जलवान पुरा सहित आदर्श पुरम कालोनी आदि में जलभराव हो गया है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो.अमरनाथ मिश्रा का कहना है कि अभी 29 सितंबर तक बारिश के आसार है।

विज्ञापन

3 of 8
कटेहरी के गौरा बसंतपुर में घर तक पहुंचा बारिश का पानी - फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर: शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी की समस्या
अंबेडकरनगर जिले में बृहस्पतिवार देर रात से ही तेज बारिश का दौर जारी है। इससे शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अकबरपुरनगर के आधा दर्जन मोहल्लों में रात 10 बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप है। इस बीच बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंटर तक सभी बोर्ड के स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
अमेठी में पिछले 12 घंटे से झमाझम बारिश
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आखिरकार लोगों को राहत मिल गई। बृहस्पतिवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव होने लगा लेकिन बारिश नही हुई। देर शाम मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई जो लगातार जारी है और मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है।


 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। आलम ये था कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में मई जून वाली गर्मी की याद आ गई थी। बृहस्पतिवार को सुबह मौसम में बदलाव तो हुआ लेकिन बारिश नहीं हुई और मौसम को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कभी भी बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार देर शाम को कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हुई, लेकिन रात करीब 9 बजे जब बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो लगातार जारी रहा।
विज्ञापन

6 of 8
सुल्तानपुर में भारी बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर: बारिश से हुआ जल भराव व गिरे कई मकान
सुल्तानपुर में गुरुवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने शहर व आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। मोतिगरपुर, धनपतगंज, कूरेभार और अलीगंज के इलाकों में जलभराव से आवजाही बधित हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल को बंद करने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा, मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में मकान गिरने की घटनाएं हुई हैं। बंधुआकलां में एक दो मंजिला मकान बारिश के कारण ढह गया है। अखण्डनगर के एक गांव में कच्चा मकान गिरने से कई जानवर दब गए। एक गांव में धान की फसल गिर कर खराब हो गई। अधिकारियों ने लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। 



विज्ञापन

7 of 8
balrampur - फोटो : amar ujala
बलरामपुर में बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना
बलरामपुर जिले में बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के कारण जहां सड़कों पर जलभराव की समस्या हो गई है, वहीं खेतों मेंं भी पानी एकत्र हो रहा है। हालांकि हवा चलने के कारण कई इलाकों की बिजली भी गुल बताई जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने 29 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है।


 
 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
श्रावस्ती में रात से ही तेज हवाओं के साथ रिमझिम बरसात हो रही है। बरसात के साथ चल रही तेज हवाओं के कारण जमुनहा के भगवानपुर भैसाही में धान की फसल गिर गई जिससे किसान परेशान हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें