उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो गया। इस दौरान शहर की जनता के साथ सियासी हस्तियों ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी की मेयर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के साथ मतदान किया। आप प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी ने अपने पति के साथ मतदान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
राजनाथ सिंह
सुबह दस बजे तक लखनऊ नगर निगम के लिए 6.25 प्रतिशत और नगर पंचायत के लिए 10.25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान कुछ पोलिंग बूथों में मशीनों में खराबी नजर आई, जिन्हें तत्काल बदल दिया गया।
विज्ञापन
3 of 11
मीरा वर्धन
सपा प्रत्याशी मीरा वर्धन ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मीडिया से कहा कि उनका सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी वह खुद हैं। उनकी जीत सुनिश्चित है।
4 of 11
मतदान करते जाते दिनेश शर्मा
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अपनी पत्नी और बीजेपी प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के साथ मतदान करने पहुंचे। सुंयुक्ता भाटिया ने कहा कि बीजेपी निकाय चुनावों में भी क्लीन स्वीप करेगी।
विज्ञापन
5 of 11
दिनेश शर्मा
पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।
विज्ञापन
6 of 11
संयुक्ता भाटिया
मतदान केंद्र पर संयुक्ता भाटिया काफी सुबह पहुंच गईं और मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और गृह मंत्री राजनाथ सिंह का इंतजार करती रहीं। उनके आने के बाद ही उन्होंने अपना वोट डाला।
विज्ञापन
7 of 11
प्रेमा अवस्थी
कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचीं। प्रेमा अवस्थी को कुसुम शर्मा नाम काटकर टिकट दिया गया था। जिसके बाद कुसुम शर्मा ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।
8 of 11
महंत देव्यागिरी
महंत देव्यागिरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
9 of 11
नगर निकाय चुनाव
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने वोटिंग से पहले बूथ की सीढ़ियों पर माथा टेका। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर मतदान किया।