फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे बेहतर है ये विटामिन, दूर करेंगे स्ट्रेच मार्क्स

Thu, 11 Jul 2019 04:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स आम बात हो गई है, जो देखने में बहुत भद्दे लगते हैं। इस वजह से महिलाओं को अपने मनचाहे आउटफिट्स पहनने से भी समझौता करना पड़ता है। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट की इनफर्टिलिटी कंसल्टेंट डॉ. मालविका मिश्रा बता रही हैं कि महज अपनी डाइट में कुछ जरूरी विटामिन को शामिल कर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ मालविका मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि विटामिन-ई को ब्यूटी विटामिन कहा जाता है। आपने सुना होगा कि इसका इस्तेमाल हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए किया जाता है, लेकिन ये स्ट्रेच मार्क्स मिटाने में भी कारगर है। या तो इसका लोशन लगाएं या फिर कैप्सूल का इस्तेमाल करें। साथ ही डाइट में बादाम, पालक व सरसों के बीज को अनिवार्य रूप से शामिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
एंटी ऑक्सीडेंट का सेवन करें
इसके अलावा एंटी ऑक्सीडेंट ले सकते हैं। ये दवा या मलहम के रूप में मौजूद हैं, लेकिन इस्तेमाल से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें। वैसे भी कोई भी दवा बिना सलाह नहीं लेनी चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि प्रेगनेंसी के दौरान स्किन में मॉश्चराइजर बना रहे। दरअसल, ड्राई स्किन फटने लगती है और निशान बन जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि तीन-साढ़े तीन महीने की प्रेग्नेंसी हो जाए तो नियमित रूप से ऑलिव ऑयल लगाना शुरू कर दें। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
विटामिन सी जरूर लें
इसी तरह विटामिन सी भी एक अनिवार्य और पोषक तत्व है। नींबू, आंवला, संतरा और अंगूर के सेवन से भी इससे छुटकारा मिलता है। इसके अलावा विटामिन के का इस्तेमाल भी स्किन को स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। स्प्राउट्स, कैबेज और स्प्रिंग ऑनियन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाइए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें