फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों संग बच्चे बने माननीय, खूब चला सेल्फी और चित्रकारी का दौर

Tue, 08 May 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता - फोटो : मनीष वर्मा
बचपन और रंगों का अद्भुत संगम मंगलवार को 'मदर्स डे' के अवसर पर अमर उजाला द्वारा आयोजित पेंटिंग कम्पटीशन में देखने को मिला। राजधानी के कई स्कूलों से आए हजारों बच्चों ने 'मां' को लेकर अपनी अभिव्यक्ति रंगों के माध्यम से सफेद पन्नों में उकेरी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने भी मंच छोड़ बच्चों के बीच जाकर अपने बचपन के दिनों को याद किया। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी (खादी एवं ग्रामोद्योग) ने बच्चों से उनकी बनाई पेंटिंग के बारे में बात की।
विज्ञापन

3 of 10
अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता
कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के राम मनोहर लोहिया पार्क में किया गया। स्कूली ड्रेस में सुबह-सुबह पार्क पहुंचे बच्चों ने घास के मैदान में ही पेंटिंग बनानी शुरू कर दी।

4 of 10
अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता
बच्चों से भरे पार्क में माननीयों का आगमन भी धीरे-धीरे होता गया। राज्य मंत्री स्वाति सिंह (परिवार एवं महिला कल्याण) ने जब इस बच्ची से अपनी पेंटिंग दिखाने को कहा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

5 of 10
अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी (महिला एवं बाल कल्याण) भी बच्चों के बीच जाकर उनकी पेंटिंग के बारे में जानकारी करतीं नजर आईं। बाद में उन्होंने बच्चों के साथ फोटो भी ली।
विज्ञापन

6 of 10
अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता
बच्चों ने अपने-अपने तरीके से 'मां' को लेकर उनके मन में जो विचार हैं, चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किए। 
विज्ञापन

7 of 10
अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता
बच्चे चित्रों को बनाने में इस कदर खोए रहे कि न उन्हें धूप लगी, न प्यास। अपनी ही दुनिया में खोए इन बच्चों को पार्क में आए लोग अपनी मॉर्निंग वॉक छोड़कर देखते रहे।

8 of 10
अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता
कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह और राज्य मंत्री अर्चना पांडेय (खनन और आबकारी व मद्यनिषेध) किसी मुद्दे पर चर्चा करते हुए।

9 of 10
अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता
कार्यक्रम में पहुचे डीजीपी बच्चों से भरे पार्क को देखते ही बोल पड़े, वाह! क्या नजारा है। उनके चेहरे की मुस्कान इस नजारे को देखकर उन्हें जो सुकून मिला, उसे व्यक्त कर रही थी।
विज्ञापन

10 of 10
अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता
सर पर कैप लगाए कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राज्य मंत्री संदीप सिंह (बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा) तो जैसे बच्चे ही बन गए। बच्चों के बीच जाकर काफी देर तक वह उनसे बात करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें