अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव का असर यूपी के एक छोटे से गांव में दिखाई दिया। डोनाल्ड ट्रंप की जीत से लखनऊ से 40 किमी दूर स्थित जबरौली के गांववाले दुखी हैं। देखें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 7
जबरौली
मोहनलालगंज इलाके जबरौली गांव के लोग हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए दुआएं कर रहे थे। उन्हें भले ही अमेरिकी चुनाव का एबीसी न पता हो पर वह पल-पल का अपडेट टीवी पर लेते रहे।
विज्ञापन
3 of 7
हिलेरी के लिए हवन
- फोटो : amar ujala
हिलेरी अमेरिका की राष्ट्रपति बनें इसके लिए वहां हवन भी किया गया।
4 of 7
जबरौली गांव के लोग
- फोटो : amar ujala
गांव के प्रधान रमेशचंद्र ने बताया कि हमलोगों को पूरी उम्मीद थी कि हिलेरी की जीत होगी। हमने तो इसके लिए तैयारी भी कर ली थी लेकिन चुनाव के नतीजे आने पर हमें काफी निराशा हुई।
विज्ञापन
5 of 7
जबरौली में बिल क्लिंटन
- फोटो : amar ujala
दरअसल जुलाई 2014 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी संस्था क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन की तरफ से जबरौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और उन्होंने इस गांव को गोद भी लिया था। इसीलिए गांववालों को उम्मीद थी कि हिलेरी जीतीं तो उनके गांव का विकास भी होगा।
विज्ञापन
6 of 7
बिल क्लिंटन
- फोटो : amar ujala
दो साल पहले जब बिल क्लिंटन उनके गांव पहुंचे थे तो उनका पूरा गांव चमका दिया गया था। गांव में बिजली के दो-तीन नए खंभे भी लगाए गए थे।
वहीं क्लिंटन स्कूली बच्चों से मिलने पहुंचे थे इससे पहले ही माध्यमिक विद्यालय के उखड़े प्लाटर व दरारों को भरने और 15-20 मजदूर भवन की पुताई-रंगाई में जुटे थे। बिल क्लिंटन ने गांव की महिलाओं से सशक्त होने और रुढ़िवादिता छोड़ने की बात कही थी। वहीं एक महिला ने हिलेरी क्लिंटन के राष्ट्रपति बनने और फिर से गांव आने की बात कही थी