यूपी के बाराबंकी में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाने को आग लगाने के साथ पुलिस कर्मियों कों जमकर पीटा।
विज्ञापन
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
2 of 17
बाराबंकी में सोमवार को बड़ी घटना हुई। पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पूरे थाने को आग लगा दी। वहां खड़े वाहनों को चकनाचूर कर दिया। इस दौरान उन्हें जो भी पुलिस वाला मिला ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
3 of 17
इस दौरान ग्रामीणों को जो पुलिस वाला मिला उसे उन्होंने बेरहमी से पीटा। आक्रोशित लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस कुछ कर नहीं पाई। ग्रामीणों की इस पिटाई से चार पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हैं। एक पुलिस कर्मी गायब भी है।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
4 of 17
सोमवार को बाराबंकी में सुभाष राजवंशी नाम के एक युवक पर पुलिस ने बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए उसे अपनी हिरासत में लिया। बाद में उसे देवा कोतवाली लाया गया। ऐसी खबरें हैं कि पूछतांछ के दौरान पुलिस ने सुभाष को इतना मारा की उसकी लॉकअप में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
5 of 17
बाद में पुलिस ने इससे बचते हुए इस घटना को आत्महत्या का रुप दे दिया। रविवार को भी इस मामले को लेकर थाने के आसपास थोड़ी हिंसा हुई थी लेकिन सोमवार को यह आक्रोश एक बड़े बवंडर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
6 of 17
देवा थाना क्षेत्र के पास ही मारे गए सुभाष का घर पड़ता है। सुभाष के मरने की यह खबर जंगल में आग की तरह फैली और सोमवार को दस बजते-बजते लोगों का जमघट थाने और उसके आसपास लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
7 of 17
करीब 12 बजे सैकडों की संख्या में लोगों ने अचानक ही देवा थाने पर हमला बोल दिया। आक्रोशित ग्रामीणों जिनके हाथ में लाठी और डंडे थे उन्होंने पुलिस वालों के मारना शुरू कर दिया। जो भी पुलिस वाला मिला उसे गांव वालों ने बेरहमी से मारा।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
8 of 17
इसके बाद ग्रामीणों ने थाना परिसर में तोड़फोड़ शुरु की। पुलिस वालों की गाड़ियों के अलावा यहां जो भी और भी गाड़ियां खड़ी हुई थीं उन सभी को आग के हवाले कर दिया गया।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
9 of 17
ग्रामीणों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उन्होंने पूरे पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया। खबरों के अनुसार जो जलने लायक सामग्री थाने में रखी थी वह जलकर खाक हो गई।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
10 of 17
ग्रामीणों के इस हमले में चार पुलिस वालो को गंभीर चोटें आईं हैं। इन सभी को अस्पताल भेजा गया है। एक पुलिसकर्मी लापता है। वह कहां हैं उसके बारे में कोई खबर नहीं मिल पा रही है।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
11 of 17
इस घटना के बाद जिला प्रशासन एलर्ट मोड में आ गया। पूरे जिले को हाईएलर्ट में लेते हुए आसपास के सभी थानों की पुलिस वहां बुला ली गई। पुलिस की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्रामीणा थाने के पास से हट गए हैं।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
12 of 17
हालांकि ग्रामीण अभी तक उसे क्षेत्र में जमा हुए हैं। पुलिस की तरफ से इन ग्रामीणों पर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है। पूरे शहर में बंद जैसे हालात हैं। दुकानों और स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
13 of 17
इस घटना के बाद जब कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई है तब लोग धीरे-धीरे कम होने शुरू हो गए हैं।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
14 of 17
पुलिस की तरफ अभी किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई नहीं की गई है।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
15 of 17
पुलिस की बताई गई थ्योरी में सुभाष ने फांसी से लटकर कर अपनी जान दे दी।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
16 of 17
जबकि गांव वालों का कहना है कि करीब 6 फिट का आदमी साढ़े पांच फिट ऊंचे कमरे से लटककर कैसे मर सकता है।