गुजरात से राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की जीत ने कांग्रेसियों में नई जान फूंक दी है। ऐसे में अब तक शांत नजर आ रही कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन की शुरूआत कर केन्द्र की तानाशाही के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
2 of 11
पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कर केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
3 of 11
आखिर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन बसों में लादकर लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचा कर छोड़ दिया।
4 of 11
जन आन्दोलन समिति के प्रभारी स्वयं प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में आज जेल भरो आन्दोलन की शुरूआत की गयी। आंदोलन के तहत कंाग्रेस मुख्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू करके एनेक्सी तिराहे से होते हुए विधानसभा होकर जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा जाकर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई।
विज्ञापन
5 of 11
यहां पर शैलेन्द्र तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तानाशाही के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भाजपा गददी छोड़ो के नारे लगाये।
विज्ञापन
6 of 11
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुये एसपी गोस्वामी ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की तानाशाही एवं अलोकतांत्रिक कार्यों की निन्दा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, नौजवानो, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के मुददों के लिये संड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। इस दौरान संतोष सिंह, हनुमान त्रिपाठी, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, राघवेन्द्र नारायण ने देश व प्रदेश में साम्प्रदायिकता और राजनीतिक विद्वेष की भावना के तहत केन्द्र और प्रदेश सरकार काम करने का विरोध करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
7 of 11
सभी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की हत्या करने का प्रयास बताया। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्कामुक्की शुरू हुई तो कार्यकर्ता जमीन पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस उन्हें जबरन बसों में लाद कर लक्ष्मण मेला मैदान ले गई।
8 of 11
गिरफ्तारी देने में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह, डा. आरपी त्रिपाठी, एसपी गोस्वामी, हनुमान त्रिपाठी, श्यामकिशोर शुक्ला, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, निशान्त त्रिपाठी, इकबाल अहमद, नरेश बाल्मीकि, अजय कुमार सिंह अज्जू, हरिशंकर तिवारी, कोनैन हुसैन, सरलेश रावत, सुशीला शर्मा, मेंहदी हसन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। (मोदी का पुतला जलाते कांग्रेसी।)
9 of 11
वहीं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राजबब्बर के आवाहन पर क्रान्ति दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोकतंत्र एवं धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए शपथ ली गई। (प्रदर्शन की एक तस्वीर।)
10 of 11
पार्टी के प्रदेश महामंत्री अरुण प्रकाश सिंह ने बताया कि इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करने के साथ ही किसानों, बेरोजगार युवाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों, मजदूरों की समस्याओं को लेकर जेल भरो आन्देालन का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के आगरा, मैनपुरी, वाराणसी, गोरखपुर, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, कानपुर, बरेली, शाहजहांपुर, एटा, इलाहाबाद, फतेहपुर, भदोही, सीतापुर, हरदोई, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, फैजाबाद, जौनपुर, आजमगढ़, हाथरस, बलरामपुर, गोण्डा, अलीगढ़, बदायूं, बिजनौर सहित सभी जनपदों में कार्यकर्ताओं प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी।