फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को लखनऊ में एक नई उपाधि दी गई। शौचालय की देवी की इस उपाधि मिलने के बाद विद्या काफी खुश नजा आई।
विज्ञापन
देखने लायक हैं 'शौचालय की देवी' विद्या बालन की अदाएं
2 of 6
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष व आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती ने विद्या बालन को ये खास उपाधि दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अभिनेत्री विद्या बालन बॉलीवुड छोड़कर स्वच्छता अभियान से जुड़ी हैं। इसलिए उन्हें शौचालय की देवी कहा जाना चाहिए।
विज्ञापन
देखने लायक हैं 'शौचालय की देवी' विद्या बालन की अदाएं
3 of 6
इस पर विद्या बालन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की कि हिंदुस्तान में देवी होना सौभाग्य की बात है। चाहे वह शौचालय की हो या फिर मंदिर की।
देखने लायक हैं 'शौचालय की देवी' विद्या बालन की अदाएं
4 of 6
दरअसल, स्वामी चिदानंद सरस्वती व विद्या बालन शहर में आयोजित एक निजी आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे, जहां स्वामी चिदानंद सरस्वती अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि घर-घर में शौचालय बनने के बाद ही मंदिर बनने चाहिए और भंडारों पर होने वाला खर्च टॉयलेट निर्माण पर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
देखने लायक हैं 'शौचालय की देवी' विद्या बालन की अदाएं
5 of 6
इसी कार्यक्रम में वर्ल्ड ट्वाइलेट ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक जैकसिम ने कहा कि शौचालय ऐसी जगह होती है, जिसे एंजॉय किया जाना चाहिए। दिन में छह से आठ बार शौचालय जाना चाहिए।
देखने लायक हैं 'शौचालय की देवी' विद्या बालन की अदाएं
6 of 6
उन्होंने आगे कहा कि इतना ही नहीं अपने शौचालय को विद्या बालन की तरह सेक्सी बनाएं। इस पर जब विद्या से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने मुस्कुराकर सवाल टाल दिया।