लखनऊ के चिनहट इलाके में बीबीडी के पूर्व छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग के चलते मंगलवार रात सिलवर लाइन अपार्टमेंट में हथगोले चले। तीन धमाकों से अपार्टमेंट दहल उठा। हमले में एक छात्र घायल हुआ है, जबकि एक छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
लखनऊ के एक अपार्टमेंट में देर रात चले हथगोले, तस्वीरें...
2 of 8
वारदात से आक्रोशित नागरिक चिनहट कोतवाली पहुंचे और छात्रों को फ्लैट किराए पर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक, सिलवर लाइन अपार्टमेंट के ब्लॉक ‘के’ स्थित मंदिर के पास मंगलवार रात 10:30 बजे तीन मोटरसाइकिलों से आए छह युवकों ने एक फ्लैट में किराए पर रहने वाले छात्रों को निशाना बनाकर हथगोले फेंके।
विज्ञापन
लखनऊ के एक अपार्टमेंट में देर रात चले हथगोले, तस्वीरें...
3 of 8
दूसरे गुट ने भी सुतली बम फेंककर मुकाबला किया। धमाकों से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग दहल उठे। दूध लेने जा रहा छात्र शिवम गुप्ता हथगोलों की चपेट में आकर घायल हो गया। अपार्टमेंट में बम चलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
लखनऊ के एक अपार्टमेंट में देर रात चले हथगोले, तस्वीरें...
4 of 8
आजमगढ़ निवासी आकाश राय नामक युवक को हिरासत में लिया गया। वह लखनऊ विश्वविद्यालय का छात्र बताया जा रहा है। लविवि के न्यू कैंपस के ब्वॉयज हॉस्टल में रहता है। उसने सफाई की कि फ्लैट नंबर 501 में रहने वाले बीबीडी में बीटेक छात्र धीरू को उधार दिए पांच सौ रुपये लेने आया था। फ्लैट में धीरू के साथ नवीन, राकी और बीडीएस छात्र विशाल रहते हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के एक अपार्टमेंट में देर रात चले हथगोले, तस्वीरें...
5 of 8
एसओ चिनहट शशिशेखर ने बताया कि बीबीडी के पूर्व छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग चल रही है। इनमें एक गुट राजीव द्विवेदी (आरडी) और दूसरा सूर्या ग्रुप है। सूर्या कुछ दिनों से जेल में है। तहकीकात में पता चला कि सूर्या गुट के कामोद सिंह सरकार व रजत दुबे ने साथियों की मदद से वारदात अंजाम दी है।
विज्ञापन
लखनऊ के एक अपार्टमेंट में देर रात चले हथगोले, तस्वीरें...
6 of 8
सिलवर लाइन अपार्टमेंट में हथगोले चलने से आक्रोशित लोग चिनहट कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट की सोसाइटी ने कोई भी फ्लैट छात्र या आपराधिक गतिविधि वाले व्यक्ति को किराए पर न देने का नियम बनाया था। इसके बावजूद फ्लैट नंबर 501 व कुछ अन्य फ्लैटों में छात्रों का कब्जा है।
विज्ञापन
लखनऊ के एक अपार्टमेंट में देर रात चले हथगोले, तस्वीरें...
7 of 8
सिलवर लाइन अपार्टमेंट से छात्र आकाश राय के पकड़े जाने का पता चलते ही सपा के कुछ नेता उसकी पैरवी में देररात चिनहट कोतवाली जा पहुंचे। इनमें सयुस के राहुल सिंह ने समर्थकों के साथ पहुंचकर आकाश की रिहाई का दबाव बनाया।
लखनऊ के एक अपार्टमेंट में देर रात चले हथगोले, तस्वीरें...
8 of 8
सिलवर अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि जिस फ्लैट में छात्रों का एक गुट रहता है। वह एक डिप्टी एसपी का है। उन्होंने बगैर सत्यापन के किराए पर उठाया। पहले भी सुतली बम फेंके जाने के बाद भी पुलिस ने अपार्टमेंट को अराजकतत्वों से मुक्त कराने की कोशिश नहीं की।