यह खबर हैरान करने वाली है। एक बंदर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बंदर ग्राहकों से शराब छीनकर पी जाता है। शराब न देने पर बंदर लोगों को काटकर लहूलुहान भी कर देता है। सोशल मीडिया पर बंदर का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
बंदर की दहशत के चलते ग्राहक दुकान पर शराब पीने नहीं जा रहे हैं। इससे व्यापार में घाटा होने पर संचालक ने विभागीय अधिकारियों से बंदर को पकड़वाए जाने की गुहार लगाई है।
आबकारी विभाग ने वन विभाग के अफसरों से बंदर को पकड़वाए जाने की बात कही है। बंदर का इस तरह शराब पीने का मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। दीन शाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के अचलगंज में शराब की दुकान है। यहीं क्षेत्र में एक बंदर रहता है, जो दुकान पर आने वाले ग्राहकों से शराब छीनकर पी जाता है।