फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भगवान को कीजिए वीडियो कॉल, मिलेगा मंदिर में अनुष्ठान जितना फल

Thu, 05 Jan 2017 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 4
क्षीरेश्वरनाथ मं‌‌द‌िर में वी‌ड‌ियो वीडियो कॉल से दुग्धाभिषेक करवाते आचार्य - फोटो : amar ujala
रामनगरी के कई मंदिरों में अब घर बैठे दर्शन-पूजन की सुविधा शुरू हो गई है। हालांकि इसके लिए कहीं कोई नया सॉफ्टवेयर या वेबसाइट नहीं बनी है। मंदिरों के पुजारी व संत इसे मंदिर में आकर अनुष्ठान के बराबर का धार्मिक फल भी करार दे रहे हैं। नए साल में कहीं पुजारी और आचार्य अपने  मोबाइल से वीडियो कॉलिंग के जरिये तो कहीं भक्त खुद अपने मोबाइल से दर्शन व पूजा कराते दिखे। 
विज्ञापन

2 of 4
हनुमानगढ़ी में भक्तों ने वीडियो कॉलिंग से किया दर्शन - फोटो : amar ujala
क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक करने का खासा महत्व है। रोजाना इसके लिए भक्तों का तांता रहता है। मंगलवार को यहां आचार्य धर्मेंद्र को लोगों ने ऑनलाइन दुग्धाभिषेक कराते देखा। आचार्य धर्मेंद्र कहते हैं कि भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करने के लिए भक्त को खासी तैयारी व विधियों का पालन करना होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
वीड‌ियो कॉल से दुग्धाभिषेक करवाते आचार्य - फोटो : amar ujala
गोंडा के नवाबगंज स्थित अपने घर में बैठे डॉ. लक्ष्मी भाष्कर उनके पुराने यजमान हैं, वे अस्वस्थ हैं और ठंड से बाहर नहीं निकल सकते। ऐसे में वीडियो कॉलिंग के जरिये विधि-विधान से पूजा कराई गई। इसका फल यहां आकर दुग्धाभिषेक कराने के बराबर मिलता है। 
विज्ञापन

4 of 4
हनुमानगढ़ी में भक्तों ने वीडियो कॉलिंग से किया दर्शन - फोटो : amar ujala
श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास कहते हैं कि उनके मंदिर में भी अब नए साल से वीडियो कॉलिंग के जरिए भक्तों को रामदरबार के दर्शन-पूजन करने की सुविधा दी गई है। इसका कइयों ने फायदा उठाया है। ऑनलाइन आरती में भी लोग हिस्सा लेते हैं। कनक भवन के पुजारी पं. दिनेश कहते हैं कि दर्शन-पूजन और आरती में मोदी के डिजिटल इंडिया से प्रेरित होकर भक्तों को पूरी सुविधा दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें