फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने पर कुलपति को बना लिया बंधक

विज्ञापन
1 of 7
मंगलवार को रुदौली के सरांय मुगल गांव के शिव सावित्री महाविद्यालय में चल रही परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ने पर अवध विश्वविद्यालय के कुलपति और उनके दस्ते को कॉलेज के प्रबंधक व उसके गुर्गों ने जानलेवा हमले की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

नकल रोकने पर कुलपति को बना लिया बंधक

2 of 7
अवध विवि के उड़ाका दल का नेतृत्व कर रहे प्रो. पीपी सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. जायसवाल के साथ दल ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे शिव सावित्री कॉलेज परीक्षा केंद्र में छापा मारा।
विज्ञापन

नकल रोकने पर कुलपति को बना लिया बंधक

3 of 7
कुलपति व उड़ाका दल जैसे ही महाविद्यालय में पहुंचे तो देखा कि कई लोग नकल सामग्री के साथ खेतों की ओर दौड़ रहे थे। साथ ही परीक्षा कक्षों में छात्र निर्धारित मानक के अनुसार नहीं बैठे पाए गए। कई कक्षों में निरीक्षक उपस्थित नहीं थे।

नकल रोकने पर कुलपति को बना लिया बंधक

4 of 7
छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया गया तो देखा कि अधिकतर छात्र लगभग दो ही प्रश्नों के उत्तर लिख सके थे। इस पर कुलपति ने केंद्राध्यक्ष को कार्यमुक्त कर दिया। साथ ही उड़ाका दल को उत्तर पुस्तिकाएं सील कराकर मुख्यालय लाने का निर्देश दिया। महाविद्यालय प्रबंधक एवी सिंह इसका विरोध करने लगे। बात न बनते देख प्रबंधक ने कई असलहाधारियों के साथ कुलपति व टीम को हमला करने की नीयत से घेर लिया।
विज्ञापन

नकल रोकने पर कुलपति को बना लिया बंधक

5 of 7
किसी तरह इसकी सूचना उनके साथ मौजूद एक गार्ड ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार श्रीवास्तव को दी। उनके निर्देश पर रुदौली एसडीएम अशोक कुमार सिंह व सीओ संतोष कुमार सिंह, पटरंगा व मवई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

नकल रोकने पर कुलपति को बना लिया बंधक

6 of 7
इसके बाद वीसी व सचल दल महाविद्यालय से बाहर आ सके। इसके बाद कुलपति ने सुबह की पाली की परीक्षा रद्द करने के साथ ही केंद्राध्यक्ष बदल दिया है। साथ ही अधिकारियों से परीक्षा के दौरान कॉलेज में प्रबंधक की मौजूदगी समेत पूरे मामले की रिपोर्ट परीक्षा समिति को भी भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल रोकने पर कुलपति को बना लिया बंधक

7 of 7
उधर शिव सावित्री महाविद्यालय के मैनेजर अखंडवीर सिंह का कहना है कि मार्च क्लोजिंग थी, इसलिए परीक्षा समाप्ति के बाद कॉलेज गया। वहां स्टाफ ने बताया कि कुलपति व उनके  स्टाफ ने कुछ लोगों को मारा-पीटा व गालियां दी। इसी की पूछताछ करने उनके पास गया, तो वे घेराव व हमला करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें