आलू और बैंगन को छोड़कर अन्य सब्जियां सस्ती हो गई हैं। रुपये-दो रुपये नहीं बल्कि सब्जियों की कीमतों में 50 फीसदी की कमी आई है। इसका कारण पैदावार अधिक होना है।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
तोरई, लौकी, कद्दू, टमाटर 10 रुपये किलो है। लखनऊ के डालीगंज गोमती नदी पुल स्थित खुदरा मंडी के दुकानदार सुंदर लाल ने बताया कि हफ्ते भर में सब्जियों की कीमत में 40 से 50 रुपये की कमी आई, जिसकी वजह थोक मंडी में सब्जियों की बढ़ी आवक है। दुकानदार के मुताबिक जो परवल 60 रुपये किलो बिक रहा था वह 40 रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
जबकि टमाटर, लौकी, कददू, तोरई 20 रुपये किलो थी, वह 10 रुपये किलो हो चुकी हैं। करेला और भिंडी की कीमत पहले से आधी रह गई। भिंडी 30 रुपये किलो थी जो 15 रुपये और करेला 40 रुपये किलो था, वह 20 रुपये किलो हो चुका है।
4 of 6
डेमो
बारिश होते ही बढ़ेगी कीमत
एचएएल खुदरा सब्जी मंडी के आफाक ने बताया कि आलू 20 से 25 और बैंगन 25 से 30 रुपये किलो है। इसकी कीमत में कोई फर्क नहीं पड़ा है। जिन सब्जियों की कीमत घटी है वह तब तक ही बरकरार रहेगी, जब तक बारिश नहीं होती। बारिश होते ही सब्जियों के दाम बढ़ जाएंगे।