फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे करें प्यार और दोस्ती का इजहार, पूरा हफ्ता है आपके लिए खास

Wed, 07 Feb 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
डेमो - फोटो : demo
यूं तो प्रेम के इजहार को किसी दिन की बंदिश में नहीं रखा जा सकता, फिर भी हर किसी को खासकर युवाओं को सालभर वैलेंटाइन वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है। बुधवार को रोज डे के साथ इसका आगाज हो गया है। ये दिन है अपने खास को लाल, गुलाबी और पीले रंग के गुलाब देकर प्यार व दोस्ती के इजहार करने का।
विज्ञापन

2 of 8
दुकान पर गुलाब खरीदती महिला - फोटो : amar ujala
संत वैलेंटाइन के नाम से हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन हर प्रेमी अपने प्रियजन से प्रेम का इजहार करता है। लेकिन अब वैलेंटाइन सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रह गया है। युवा सप्ताह भर प्रेम का इजहार करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
डेमो - फोटो : demo
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत दोस्ती और गुलाब के साथ की जाती है। गुलाब व चॉकलेट से होते हुआ प्यार का यह सप्ताह वैलेंटाइन डे पर समाप्त होता है।

4 of 8
गुलाब के फूल - फोटो : amar ujala
दुनियाभर में गुलाब प्यार और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल किसी के दिल में प्यार पैदा करता है बल्कि दिलों की नफरत को भी मिटा देता है। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है। पीला गुलाब देकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया जाता है। सफेद गुलाब दो दिलों के बीच कड़वाहट दूर करता है।
विज्ञापन

5 of 8
कार्ड देखते युवा - फोटो : amar ujala
रोज डे को लेकर राजधानी के युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। बाजार में गुलाब के फूल पहले से ही बुक हो चुके हैं। इसके अलावा कार्ड्स की शॉपस पर भी युवाओं की भीड़ लगी रही।

 
विज्ञापन

6 of 8
डेमो - फोटो : demo
हर दिन है खास
7 फरवरी- रोज डे: इस दिन युवा प्रियजनों को गुलाब का फूल देते हैं। लाल गुलाब प्रेम का प्रतीक माना जाता है और पीला दोस्ती का।
8 फरवरी- प्रपोज डे: इस दिन युवा जिन्हें पसंद करते हैं उनके साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाते और भावनाओं का इजहार करते हैं।
9 फरवरी- चॉकलेट डे: इस दिन युवा चॉकलेट देकर अपनी दोस्ती में चॉकलेट की मिठास घोलते हैं।


 
विज्ञापन

7 of 8
डेमो - फोटो : demo
10 फरवरी- टेडी डे: प्यार एक कोमल एहसास है। युवा इस दिन एक-दूसरे को टेडी देकर इसका इजहार करते हैं।
11 फरवरी- प्रॉमिस डे: इस दिन युवा एक दूसरे से प्यार और दोस्ती के रिश्ते को जीवन भर निभाने का वादा करते हैं।
12 फरवरी- हग डे: युवा एक-दूसरे को गले लगाकर प्यार की भावनाओं को बयां करते हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
13 फरवरी-किस डे: इस दिन युवा प्रियजन के प्रति प्यार के साथ सम्मान का भी इजहार करते हैं।
14 फरवरी- वैलेंटाइन डे: यह वह दिन है जब अपने के प्रति युवा अपने खास जज्बातों को जाहिर करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें