फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना का किया ऐलान, जानें- क्या है आपके जिले का उत्पाद

Mon, 08 Jan 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के लिए जिलेवार उत्पादों का आधिकारिक एलान कर दिया है। ‘अमर उजाला’ ने नए वर्ष के पहले दिन एक जनवरी के अंक में ही जिलेवार चयनित उत्पादों का खुलासा किया था। सरकार इस योजना को प्रदेश के पहले स्थापना दिवस समारोह के मौके पर 24 जनवरी को लॉन्च कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
मुख्यमंत्री ने हर जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने और कभी जिलों की पहचान रहे उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए ‘एक जिला-एक उत्पाद योजना’ लाने की बात कही थी। रविवार को सरकार के प्रवक्ता ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से सभी 75 जिलों के लिए चयनित एक-एक उत्पादों के लिए विशेष कार्ययोजना का खुलासा किया। इसमें हर जिले के समृद्ध शिल्प कौशल को प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

3 of 9
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर अपर आयुक्त उद्योग की अध्यक्षता में ओडीओपी सेल का गठन होगा। इसी तरह जिला स्तर पर जिलाधिकारी की, शासन स्तर पर प्रमुख सचिव एमएसएमई और शीर्ष स्तर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शीर्ष स्तर की समिति होगी।

4 of 9
लखनऊ की एंब्राइडरी तो बाराबंकी का दुपट्टा बनेगा पहचान
कारीगर पीढ़ियों से स्थानीय संसाधन से कोई न कोई खास उत्पाद को तैयार कर रहे हैं लेकिन तकनीक व आर्थिक संसाधन की कमी के चलते वह बदलते बाजार की प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पा रहे हैं। सरकार इस योजना के जरिये कारीगरों को नई तकनीक व आर्थिक संसाधन मुहैया कर आगे बढ़ाने का काम करेगी। लखनऊ की एंब्राइडरी तो दूर-दूर तक मशहूर है, लेकिन बहुत लोगों को एटा की घंटी, बलिया की बिंदी, बाराबंकी के दुपट्टा और सीतापुर की दरी के बारे में जानकारी नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 9
इसी तरह पीलीभीत की बांसुरी, ललितपुर की कृष्ण की मूर्ति और गेहूं के डंठल से बहराइच में बनने वाली कलाकृति स्थानीय स्तर पर पहचान रखती हैं। सरकार इस योजना के जरिये स्थानीय कलाकारों के हुनर को देश-दुनिया में पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन

6 of 9
योजना के केंद्र में 4-पी
सरकार ने इस योजना के केंद्र में ‘4-पी’ को रखा है। पीपुल, प्लेस, प्रोडक्ट और प्रिजर्वेशन पर केंद्रित इस योजना से पांच वर्ष में 25 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दिलाकर हर साल पांच लाख और पांच वर्ष में 25 लाख लोगों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

7 of 9
ये प्रोडक्ट हैं इन जिलों की पहचान।

8 of 9
स्पोटर्स गुड्स तो गाजियाबाद की पहचान इंजीनियरिंग गुड्स।
विज्ञापन

9 of 9
अमरोहा की पहचान म्यूजिकल इन्‍स्ट्रूमेन्ट्स (ढोलक) और सोनभद्र की कालीन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें