फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम का ऐलान, बोले- विवादित दृश्यों के हटने तक नहीं चलने देंगे पद्मावती

Sun, 19 Nov 2017 09:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फिल्‍म पद्मावती पर चल रहे विवाद पर कहा कि जब तक इससे विवादित दृश्य हटाए नहीं जाते फिल्म यूपी में चलने नहीं देंगे। उन्होंने रविवार को जालौन और हमीरपुर में निकाय चुनाव के लिए सभाएं की। हमीरपुर के राठ कस्बे के र्स्वणकार धर्मशाला में हुई जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म पद्मावती में जब तक विवादित दृश्यों को नहीं हटाया जाता, तब तक प्रदेश में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
वहीं, फैजाबाद में फिल्म का विरोध प्रखर हो रहा है। विरोध में क्षत्रिय समाज के सभी संगठनों की बैठक रविवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुई। तय हुआ कि फिल्म दिखाने वाली टाकीजों के खिलाफ समाज के लोग सड़क पर उतरेंगे। फिल्म को सिनेमा हाल में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
बैठक में क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि राजपूती गाथा की निशानी महारानी पद्मावती के त्याग व बलिदान के ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर बनी फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। समूचे जनमानस को झकझोर देने वाले कथित फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली बिना प्री-स्क्रीनिंग के फिल्म प्रदर्शित करते हैं तो इतिहास और उसके सच्चे तथ्यों से छेड़छाड़ कर उसे विकृत करने वाले गंभीर कृत पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

4 of 5
17 दिसंबर को मयाबाजार स्थित सिलौनी स्टेडियम में पूर्वांचल क्षत्रिय महासम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद अमर सिंह मौजूद रहेंगे। क्षत्रिय समाज के संयोजक छेदी सिंह एडवोकेट ने कहा कि क्षत्रियों को मर्यादा को ठेस पहुंचाने के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पद्मावती फिल्म को प्रस्तुत किया जाना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके विरोध में क्षत्रिय समाज सोमवार को आयुक्त व जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्रवाई न होने पर 17 दिसंबर को आयोजित महासम्मेलन में भी इसका प्रमुखता से विरोध किया जाएगा। इस मौके पर गुरु प्रसाद सिंह, मीडिया प्रभारी बिपिन सिंह, बरुआर क्षत्रिय समाज अध्यक्ष रामविभूति सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें