वाराणसी में भारी बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टापू पर 10 घंटे फंसा रहा किसान
नरैनी (बांदा)। खेत में रखा हल और सामान लेने गया किसान रंज नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से फंस गया। 10 घंटे बाद नाव से दमकल कर्मियों ने उसे टापू से बाहर निकाला।
बिजली गिरने से पांच लोगों ने गंवाई जान
भदोही/जौनपुर/चंदौली/आजमगढ़: पूर्वांचल के भदोही, चंदौली, आजमगढ़ और जौनपुर में शनिवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। आठ लोग झुलस गए। भदोही जिले के समधा डीह निवासी राजकुमार यादव के खेत में शनिवार को मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। बारिश के बीच बिजली गिर गई। इसमें सुघरा देवी (45), रीता देवी (40), कैलाश यादव (17) और अंतिमा देवी (15) झुलस गई।