फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी टी-20 लीग का धमाकेदार आगाज, योगी की मौजूदगी में शंकर महादेवन व जैस्मीन सैंडलस ने बांधा समां

Fri, 14 Aug 2026 11:30 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इकाना में यूपी टी-20 लीग का धमाकेदार आगाज हुआ। शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलस ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दी। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि यूपी टी-20 लीग युवाओं को नए अवसर दे रही है। आगे तस्वीरों में देखें पूरा माहौल...
विज्ञापन
1 of 9
यूपी टी-20 लीग का धमाकेदार आगाज - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण का धमाकेदार आगाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान शंकर महादेवन, उनके बेटों सिद्धार्थ व शिवम महादेवन और धुरंधर फेम गायिका जैस्मीन सैंडलस की प्रस्तुतियों के साथ ड्रोन शो ने उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया। 

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है और इसकी पूर्व संध्या पर यूपी टी-20 लीग का शुभारंभ इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता। यह लीग प्रदेश के युवाओं को नए अवसर दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ के विजन के अनुरूप स्वस्थ और फिट युवा ही देश के भविष्य को मजबूत बनाएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 9
टॉस करते सीएम योगी। - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी रुद्रास और मेरठ मावरिक्स के बीच होने वाला पहला मुकाबला पूरे प्रदेश को जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की और आजादी की पूर्व संध्या पर लीग के शुभारंभ के लिए सभी को बधाई दी। 
विज्ञापन

3 of 9
यूपी टी-20 लीग के उद्घाटन में सीएम योगी व अन्य। - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला
इस अवसर पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के मुखिया राजीव शुक्ला ने कहा कि यूपी टी-20 लीग के जरिये एक साथ करीब 200 से 250 खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अवसर मिल रहा है। लीग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को मंच देना है और इसका लाभ युवा प्रतिभाओं को मिल रहा है। 

4 of 9
जैस्मीन सैंडलस ने बांधा समां - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला
इससे पहले यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग पूरे प्रदेश का उत्सव है और इसे सभी मिलकर मनाएंगे।
विज्ञापन

5 of 9
प्रस्तुति देते शंकर महादेवन। - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला
इसके बाद प्रतिभागी टीमों के कप्तान मंच पर पहुंचे, जिसके बाद लीग की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया गया। सभी अतिथियों को लीग का स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया और समारोह के दौरान सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। 
विज्ञापन

6 of 9
लोगों को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
समारोह में यूपी टी-20 लीग के ब्रांड एंबेसडर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना तथा भारतीय टी-20 टीम के युवा स्टार अभिषेक शर्मा के अलावा खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी महेंद्र कुमार सिंह, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 9
जैस्मीन ने ‘धुरंधर’ के गीतों से झुमाया - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला

जैस्मीन ने ‘धुरंधर’ के गीतों से झुमाया

उद्घाटन समारोह की शुरुआत पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने ‘धुरंधर’ के थीम गीत के साथ ‘मैं वारी जावां’, ‘तैनू शरारत सिखावां’ और ‘जाइए सजना’ जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद भव्य ड्रोन शो में यूपी टी-20 लीग का लोगो, क्रिकेट गेंद, ट्रॉफी, छहों टीमों के नाम और भारतीय तिरंगे सहित सीएम योगी की तस्वीर आसमान में नजर आईं।

8 of 9
शंकर महादेवन ने दर्शकों में भरा जोश - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला

शंकर महादेवन ने दर्शकों में भरा जोश

देश के चर्चित गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने अपने बेटों सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन के साथ मंच संभाला। उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति से पूरे स्टेडियम को भक्ति भाव से भर दिया। इसके बाद ‘रोके तुझको आंधियां’ ने माहौल में जोश पैदा किया। इसके बाद तीनों ने भाग मिल्खा भाग के लोकप्रिय गीत ‘जिंदा’ की संयुक्त प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

9 of 9
बेटों संग प्रस्तुति देते शंकर महादेवन। - फोटो : अमर उजाला
‘ओम देवा, ओम देवा’ के बाद ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ की प्रस्तुति ने समारोह को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान बच्चों और दर्शकों ने तिरंगे लहराए। इससे उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तिरंगा लेकर मंच पर पहुंचे और उसे लहराकर कलाकारों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें