यूपी को राजनीति की प्रयोगशाला यूं ही नहीं कहा जाता है। इस प्रदेश ने देश को एक नहीं कई प्रधानमंत्री दिए हैं। जानिए यूपी के इस राजनीतिक गोदाम से कितने पीएम निकले हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्रियों का गोदाम है यूपी, देश को दिए इतने पीएम
2 of 10
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु उप्र के इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहुंचे। इलाहाबाद को आज भी कांग्रेस का सबसे पुराना राजनीतिक गढ़ माना जाता है। यह अलग बात है कि पूरे प्रदेश की तरह कांग्रेस इलाहाबाद में भी कमजोर हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्रियों का गोदाम है यूपी, देश को दिए इतने पीएम
3 of 10
जवाहर लाल नेहरु के बाद देश के प्रधानमंत्री बने लाल बहादुर शास्त्री। लाल बहादुर शास्त्री का भी ताल्लुक इलाहाबाद से था। 1957 और 1962 के चुनावों में वह वह इस सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे और प्रधानमंत्री बने।
प्रधानमंत्रियों का गोदाम है यूपी, देश को दिए इतने पीएम
4 of 10
इंदिरा गांधी की राजनीतिक जमीन भी यूपी ही रही। इंदिरा गांधी कई बार यूपी के रायबरेली से चुनाव जीतकर संसद पहुंची। हालांकि इंदिरा की एक बार हार भी रायबरेली से हुई थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्रियों का गोदाम है यूपी, देश को दिए इतने पीएम
5 of 10
इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी और उनके बेटे राजीव गांधी भी यूपी से ही संसद पहुंचे। राजीव ने रायबरेली से सटी हुई सीट अमेठी से चुनाव जीता। अब इस सीट पर उनके बेटे राहुल गांधी सांसद हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्रियों का गोदाम है यूपी, देश को दिए इतने पीएम
6 of 10
सिर्फ 40 दिनों के लिए प्रधानमंत्री रहने वाले चौधरी चरण सिंह भी यूपी से आए। पश्चिमी यूपी की सीट बागपथ उनकी घरेलू सीट थी। अब इसी सीट पर उनके बेटे अजीत सिंह चुनाव लड़ते हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में अजीत सिंह की हार हो गई थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्रियों का गोदाम है यूपी, देश को दिए इतने पीएम
7 of 10
कांग्रेस से अलग होने के बाद जनता दल बनाने वाले वीपी सिंह की भी राजनीतिक जमीन पूरी तरह से यूपी थी। वीपी सिंह इलाहाबाद के बाद इलाहाबाद से ही सटी सीट फतेहपुर से कई बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे।
प्रधानमंत्रियों का गोदाम है यूपी, देश को दिए इतने पीएम
8 of 10
वीपी सिंह के बाद प्रधानमंत्री बने चन्द्र शेखर का राजनीतिक वास्ता उप्र से रहा। चन्द्र शेखर पूर्वी उप्र की बलिया सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचते रहे हैं।
प्रधानमंत्रियों का गोदाम है यूपी, देश को दिए इतने पीएम
9 of 10
भाजपा की ओर से पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का भी यूपी से आए। अटल बिहारी बाजपेई सबसे ज्यादा बार लखनऊ सीट से जीतकर संसद पहुंचे। इसके अलावा वह बलरामपुर से चुनाव जीतते रहे हैं।
प्रधानमंत्रियों का गोदाम है यूपी, देश को दिए इतने पीएम
10 of 10
देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक वास्ता तो गुजरात से ही है लेकिन वह चुनाव लड़ने के लिए यूपी की बनारस सीट पर आए। इस सीट के अलावा उन्होंने गुजरात की बडोदा सीट से भी चुनाव जीता लेकिन बाद में उन्होंने यह सीट छोड़ दी।