फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जाने को तैयार कांग्रेसी: पार्टी ऑफिस में जमाया डेरा, रोकने को पुलिस ने कसी कमर; देखें हाईवोल्टेज ड्रामा

Mon, 02 Dec 2024 09:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी कांग्रेस के नेता संभल जाने के लिए तैयार हैं। उधर पुलिस उनको रोकने के लिए तैयार खड़ी है। रास्तों पर बैरियर लगाया गया है। गेट से लेकर चौराहों तक चौकसी बढ़ा दी गई है। आगे तस्वीरों में देखें माहौल...
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को संभल जाएंगे। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी जा सकते हैं। इसकी तैयारी पहले से कर ली गई है। नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। वेरिफिकेशन के बाद ही लोगों को उधर से निकलने दिया जा रही है। ताकि कोई कार्यकर्ता निकल न पाए। इससे पार्टी ऑफिस के आसपास गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।  

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार की रात से पार्टी कार्यालय में ही डेरा जमा लिया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस नेता रविवार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए। ताकि सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं नेता - फोटो : अमर उजाला
उधर, प्रशासन ने दस दिसंबर तक संभल आने पर रोक लगा रखी है। बीते दिनों सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन सहित कुछ और सांसदों को भी वहां नहीं जाने दिया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेस पार्टी कार्यालय के गेट पर पुलिस की चौकसी - फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का काफिला दोपहर 12:00 बजे रवाना होगा। पूरे कांग्रेस के नेता प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं।
 

4 of 5
कांग्रेस पार्टी कार्यालय के आसपास तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात 

कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल में मारे गए परिवार वालों से मिलने के लिए जाने की तैयारी कर रहा है। उधर पुलिस भारी मात्रा में कार्यालय के बाहर पहुंच गई। कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्गों पर रोक लगा दी गई है। 12 बजे इस काफिले के निकलने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस पार्टी कार्यालय के पास बैरियर लगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। नेताओं को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से तैयारी कर ली गई है। आनेजाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाए गए हैं। बिना जांच के किसी को भी निकलने नहीं दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें