राज्यपाल राम नाईक ने नए साल की बधाई देने सीएम अखिलेश से मिलने पहुंचे। दोनो ने करीब 40 मिनट तक अकेले में बातचीत की।
विज्ञापन
अखिलेश से बोले राज्यपाल लंबा अभिभाषण न बनाएं, पूरा पढ़ूंगा
2 of 7
राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सलाह दी है कि 29 जनवरी से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र के लिए उनका अभिभाषण बहुत लंबा न बनाया जाए।
विज्ञापन
अखिलेश से बोले राज्यपाल लंबा अभिभाषण न बनाएं, पूरा पढ़ूंगा
3 of 7
राज्यपाल ने कहा कि वह पूरा अभिभाषण पढ़ेंगे इसलिए वह संक्षिप्त व सारगर्भित हो तो अच्छा रहेगा। मुख्यमंत्री शनिवार को राज्यपाल को नए साल की बधाई देने राजभवन पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल व मुख्यमंत्री के बीच विधानमंडल के आगामी सत्र में पेश किए जाने वाले बजट तथा एजेंडे की मदों को लेकर भी चर्चा हुई।
अखिलेश से बोले राज्यपाल लंबा अभिभाषण न बनाएं, पूरा पढ़ूंगा
4 of 7
दोनों के बीच बातचीत के बाद तय किया गया कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजभवन में कुष्ठ पीड़ितों को सरकार द्वारा घोषित 2500 रुपये प्रतिमाह निर्वहन भत्ता वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
अखिलेश से बोले राज्यपाल लंबा अभिभाषण न बनाएं, पूरा पढ़ूंगा
5 of 7
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने करीब 40 मिनट तक अकेले में बातचीत की। नए साल का पहला सत्र होने के नाते पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होना है इसलिए नाईक ने मुख्यमंत्री से यह भी जानना चाहा कि अभिभाषण में किन-किन बिंदुओं को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश से बोले राज्यपाल लंबा अभिभाषण न बनाएं, पूरा पढ़ूंगा
6 of 7
सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच विधान परिषद में मनोनीत किए जाने वाले पांच शेष सदस्यों को लेकर भी बातचीत हुई। राज्यपाल चाहते हैं कि सरकार की ओर से जल्द से जल्द नए उपयुक्त नाम भिजवा दिए जाएं जिससे इस मामले को निस्तारित किया जा सके।
अखिलेश से बोले राज्यपाल लंबा अभिभाषण न बनाएं, पूरा पढ़ूंगा
7 of 7
उनका कहना था कि इसे ज्यादा समय तक लंबित रखना उचित नहीं है। अखिलेश यादव शनिवार को राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रामनाईक को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की बधाई दी।