फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम और राज्यपाल भी उठाएंगे टी-20 मैच का लुत्फ, आमदर्शक स्टेडियम में नहीं ले जा सकेंगे ये सामान

Wed, 31 Oct 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
इकाना स्टेडियम में छह नवंबर को भारत व वेस्टइंडीज टीम के बीच होने वाले टी-20 मैच देखने राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल व सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन स्टेडियम परिसर के अंदर व बाहर चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम की तैयारियों में जुट गया है आयोजन से जुड़ी तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम, संबंद्ध विभागों और स्टेडियम प्रबंधन से जुड़े अफसरों की बैठक हुई। डीएम कौशल राज शर्मा ने मैच में 50 हजार से अधिक दर्शक जुटने की संभावना को देखते हुए तैयारियां पूरी कर चार नवंबर तक इसकी लिखित रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान स्टेडियम में खाने का सामान व पानी लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
डीएम ने बताया कि स्टेडियम की सुरक्षा का जिम्मा जोन व सेक्टरवार पुलिस व प्रशासनिक अफसरों पर होगा। मैच वाले दिन एक कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। स्टेडियम के बाहर व अंदर की निगरानी हाईपावर सीसीटीवी कैमरे करेंगे। छह नवंबर को मैंच का लुत्फ उठाने राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री के मौजूद रहने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
विज्ञापन

3 of 6
इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
चाकचौबंद : 65 पॉइंट पर चेक होंगे टिकट और पास
बैठक में स्टेडियम प्रबंधन से जुड़े उदय सिन्हा ने बताया कि अलग-अलग प्रवेश द्वार पर 65 ट्रांस स्टाइल मशीनें (बार कोड स्कैन करने वाली मशीन)लगाई गई हैं। दर्शक को इन्हीं पॉइंट पर टिकट व पास दिखाना होगा। टिकट या पास के बारकोड की स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। 

4 of 6
इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
क्रिकेट प्रेमियों को हर इलाके से मिलेगी बस
प्रशासन ने शहर के हर प्रमुख इलाके से स्टेडियम तक के लिए विशेष शटल बस सेवा का संचालन भी कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि शहर के हर इलाके से अन्य स्थानों से छह नंबर को स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए सिटी बस सेवा व रोडवेज की 50 शटल बसों को क्रियाशील रखा जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
लोहिया अस्पताल व संस्थान हाई अलर्ट पर
डीएम ने मैच के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए स्टेडियम के बाहर व अंदर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस हर वक्त तैयार रखने का निर्देश दिया है। साथ ही लोहिया अस्पताल व लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को हाई अलर्ट पर रखते हुए दस दस बेड इमरजेंसी में आरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा नगर निगम, आवास विकास व एलडीए को उनके काम समय पर पूरे करने का निर्देश दिया  है। विद्युत व संरक्षा अधिकारियों से स्टेडियम की विद्युत जांच कर चार नवंबर तक सुरक्षा प्रमाण पत्र व पीडब्ल्यूडी को मैच संचालन के लिए अनुमति प्रमाण पत्र देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
मोबाइल ले जा सकेंगे दर्शक
डीएम ने बताया कि खुली व पैक्ड खाद्य सामग्री, बोतलबंद पानी, पाउच धारदार वस्तुएं, मसलन बैकअप चार्जर स्टेडियम के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। हालांकि मोबाइल लेकर जान पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। परिसर में पानी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा एफएसडीए की जिला इकाई को भी स्टेडियम के किचन व कैंटीन की खानपान सुरक्षा की निगरानी करने को कहा गया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है कि बेतरतीब पार्किंग न हो। छोटे व बड़े वाहनों को उठाने के लिए पर्याप्त संख्या में क्रेन हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें