फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

Tue, 02 Dec 2014 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
सोमवार देर रात हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाओं की स्कीम का एलान कर दिया गया। हाईस्कूल की परीक्षाएं 19 फरवरी से 11 मार्च के बीच कुल 15 कार्य दिवसों में और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 19 फरवरी से 23 मार्च के बीच कुल 25 कार्य दिवसों में होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

2 of 12
2014 में बोर्ड परीक्षा तीन मार्च से चार अप्रैल के बीच पूरी की गई थी। बोर्ड की ओर से पहली बार परीक्षाएं इतनी जल्दी कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

3 of 12
हाईस्कूल परीक्षा में पहले दिन 19 फरवरी को हिंदी का पेपर होगा। 20 फरवरी को संगीत, 21 को कॉमर्स, 23 को विज्ञान, 25 को कंप्यूटर, 26 को गणित, गृह विज्ञान, दो मार्च को सामाजिक विज्ञान एवं चार मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा के साथ प्रमुख विषयों की परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी।

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

4 of 12
यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 25 कार्य दिवस में होंगी। इसमें प्रमुख विष हिंदी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, मानव विज्ञान की परीक्षाएं होली से पहले चार मार्च तक पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

5 of 12
बोर्ड ने होली के लिए पांच से आठ मार्च के बीच अवकाश रखा है, इसके बाद जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, चित्रकला, इतिहास, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर, भूगोल संस्कृत की परीक्षा नौ मार्च से 23 मार्च के बीच होंगी।
विज्ञापन

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

6 of 12
बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में इस बार 34,98,430 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 29,24,768 कुल 6423198 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इससे पूर्व 2014 की हाईस्कूल परीक्षा में 3993199 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 3127066 कुल 7120265 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

7 of 12
2014 की तुलना में इस बार हाईस्कूल में 494769 एवं इंटरमीडिएट में 202298 कुल 697067 परीक्षार्थी कम हो गए। बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 10 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है।

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

8 of 12
बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा 23 मार्च तक पूरी करने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं अप्रैल से नए सत्र का आगाज साथ-साथ हो जाएगा।

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

9 of 12
जिन शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया जाएगा, उनको शिक्षण कार्य से मुक्त रखा जाएगा। सचिव ने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

10 of 12
यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में जिला समिति एवं मंडलीय समिति की हीलाहवाली देखते हुए प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मंडलायुक्तों से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने में सहयोग मांगा है।

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

11 of 12
सचिव ने बताया कि मंडलायुक्तों की निगरानी में अब केंद्रों का निर्धारण शीघ्र पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, तस्वीरों में देखें स्कीम

12 of 12
एक बार आप सभी बोर्ड की आधिकारिक समय सारिणी से मिलान जरूर कर लें। हालांकि, हमने पूरी कोशिश की है कि आपको सही जानकारी मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें