प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पकौड़ा बेचने को रोजगार बताए जाने पर विरोध बढ़ता जा रहा है। बेरोजगार युवा इसका विरोध कर रहे हैं। लखनऊ में बुधवार को घंटाघर के बाहर बीए, बीएससी व एमबीए पास युवाओं ने पकौड़े का ठेला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह को धन्यवाद भी दिया।