अयोध्या के रायगंज थानाक्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे सो रहे सात लोगों को रौंद डाला, हादसे में सभी की मौत हो गई। मरने वालों में सभी कानपुर के नौबस्ता के रहने वाले हैं। इस मामले में लापरवाही को देखते हुए एसएसपी मोहित गुप्ता ने सिपाही अविनाश सिंह, आशुतोष पांडेय सहित हेड कांस्टेबल यातायात बुद्धू राम को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
फैजाबाद में हादसा
आज सुबह हुए इस भीषण हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
फैजाबाद में हादसा
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक सभी लोग अयोध्या में चल रहे सावन मेले में आए थे। मेला देखने और दर्शन के बाद सभी बाई पास के बालू घाट के पास बने डिवाइडर पर सो गए तभी मंगलवार भोर करीब 3 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने इन लोगों को रौंद डाला।
4 of 5
फैजाबाद में हादसा
- फोटो : amar ujala
मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सात लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं तीन को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि डिवाइडर की ऊंचाई ज्यादा नहीं है इसी वजह से अनियंत्रित ट्रक वहां चढ़ गया। बीते साल भी यहां ऐसा ही हादसा हुआ था जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। घायलों का आरोप है कि पुलिस ने चालक को भगा दिया।