फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे की नजर से इतना खूबसूरत दिखता है पुराना लखनऊ, देखें

Tue, 09 Aug 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ - फोटो : amar ujala
पुराने लखनऊ के पुरातत्व महत्व के स्थलों वाले हेरीटेज जोन के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य की जमीनी सच्चाई परखने को प्रशासन ने सोमवार को अनूठा प्रयोग किया। जिलाधिकारी राजशेखर की पहल पर पहली बार ड्रोन के एयरव्यू फोटो के सहारे चल रहे निर्माण कार्यों की फोटो ली गईं।
विज्ञापन

2 of 7
लखनऊ - फोटो : amar ujala
 इससे फील्ड स्तर पर सतखंडा पार्क, बिजली सबस्टेशन, निर्माणाधीन पक्का पुल, इमामबाड़े के पास कोबल स्टोन बिछाने और घंटाघर तालाब के कार्य की वास्तविक स्थिति को परखा गया। समीक्षा के बाद डीएम ने बताया कि घंटाघर तालाब के जीर्णोद्धार का एलडीए द्वारा कराया जा रहा कार्य अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 7
लखनऊ - फोटो : amar ujala
निर्माणाधीन पक्का पुल को छोड़ हेरीटेज जोन से जुड़े बाकी सभी कार्यों को हर संभव स्थिति में 15 अक्तूबर तक पूरा कराने के लिए कार्यदायी विभागों को निर्देशित किया गया है। घंटाघर परिसर स्थित पार्क और शाही तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य इसी माह के अंत तक पूरा हो जाने की बात कही गई। सिर्फ पार्क से जुड़े कुछ बचे हुए कार्य रह जाएंगे जिन्हें सितंबर तक हर संभव स्तर पर पूरा कराया जाएगा। 

4 of 7
लखनऊ - फोटो : amar ujala
नगर निगम स्तर से होने वाले इस कार्य के संचालन में खर्च धनराशि को लेकर किसी भी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आई। डीएम ने बताया, हेरीटेज जोन स्थित सतखंडा पार्क के सौंदर्यीकरण का नगर निगम द्वारा संचालित किया जाने वाला कार्य पूरा हो चुका है। इस समय इसके भवन के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है जो तीन माह में पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 7
लखनऊ - फोटो : amar ujala
लेसा द्वारा प्रस्तावित 125 केवी गैस पर आधारित विद्युत सब स्टेशन का कार्य भी 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लेसा अभियंताओं ने बताया कि बचा हुआ कार्य भी सितंबर में पूरा हो जाने के बाद सब स्टेशन को अक्टूबर के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। सीतापुर रोड पर स्थित पक्का पुल के समानान्तर बनाए जा रहे नये पुल का निर्माण कार्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है। अब तक इसका साठ फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन

6 of 7
लखनऊ - फोटो : amar ujala
सेतु निगम अभियंताओं ने बताया कि पुल निर्माण के बचे हुए कार्य को भी पूर्व निर्धारित समयावधि जनवरी 2017 तक पूरा कराने का हर संभव प्रयास रहेगा। इस कार्य के लिए पुनरीक्षित बजट स्वीकृति  का प्रकरण भी अभी तक लंबित है। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि शासन स्तर पर बातचीत के माध्यम से इस माह के अंत तक इस मामले को निस्तारित करा लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लखनऊ - फोटो : amar ujala
इमामबाड़ा के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित कोबल स्टोन बिछाने का कार्य भी अब तेज गति पकड़ चुका है। कोबल स्टोन की पर्याप्त उपलब्धता के बाद कार्यदायी संस्था द्वारा अब तक 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है तथा अगले माह के अंत तक शत प्रतिशत कार्य पूरा करने का भरोसा भी दिलाया गया। कोबल स्टोन बिछाने के दौरान रूमी गेट की वर्तमान ऊंचाई को बनाये रखने के लिए भी पर्याप्त सर्तकता के साथ जरूरी उपाय कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें