फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, सात की मौत, तीन सिपाही सस्पेंड

Tue, 09 Aug 2016 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
फैजाबाद में हादसा - फोटो : amar ujala
अयोध्या के रायगंज थानाक्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे सो रहे सात लोगों को रौंद डाला, हादसे में सभी की मौत हो गई। मरने वालों में सभी कानपुर के नौबस्ता के रहने वाले हैं। इस मामले में लापरवाही को देखते हुए एसएसपी मोह‌ित गुप्ता ने स‌िपाही अव‌िनाश स‌िंह, आशुतोष पांडेय स‌ह‌ित हेड कांस्टेबल यातायात बुद्धू राम को सस्पेंड कर द‌िया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फैजाबाद में हादसा
आज सुबह हुए इस भीषण हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
फैजाबाद में हादसा - फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताब‌िक सभी लोग अयोध्या में चल रहे सावन मेले में आए थे। मेला देखने और दर्शन के बाद सभी बाई पास के बालू घाट के पास बने डिवाइडर पर सो गए तभी मंगलवार  भोर करीब 3 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने इन लोगों को रौंद डाला। 

4 of 5
फैजाबाद में हादसा - फोटो : amar ujala
मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सात लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं तीन को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैजाबाद में हादसा - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि ड‌िवाइडर की ऊंचाई ज्यादा नहीं है इसी वजह से अन‌ियंत्र‌ित ट्रक वहां चढ़ गया। बीते साल भी यहां ऐसा ही हादसा हुआ था ज‌िसमें चार लोगों की मौत हुई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। घायलों का आरोप है क‌ि पुल‌िस ने चालक को भगा द‌िया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें