फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पीआरवी वाहनों से तंग गलियों में भी तुरंत पहुंचेगी यूपी 100 सेवा

Tue, 20 Feb 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
पीआरीव वाहनों को हरी झंडी दिखाते सीएम योगी।
दोपहिया पीआवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) वाहनों को भी यूपी100 सेवा में शामिल कर लिया गया। मंगलवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को प्रदेश की सेवा के लिए रवाना किया। इस मौके पर डीजीपी ओपी सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी 100
मुख्यमंत्री ने एडीजी एलओ आनंद कुमार को बाइक की चाभी भेंट कर 1600 दोपहिया पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को पुलिस के काफिले में शामिल किया। पहले चरण में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों को दोपहिया पीआरवी की उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी100
इस दौरान 85 सूमो गोल्ड चार पहिया वाहन भी पुलिस थानों को उपलब्ध कराये गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस आधुनिकीकरण के लिए आज का दिन बहुत खास है। पिछले 11 महीनों के दौरान यूपी पुलिस ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काफी अच्छा प्रयास किया है।

4 of 5
पीआरवी
यह सब संभव हो पाया है बिना किसी भेदभाव के सभी को सुरक्षा प्रदान करने के जज्बे के कारण। 21 और 22 फरवरी को राजधानी में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में भी यह वाहन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में यह पहला कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीआरवी
दोपहिया वाहनों को शामिल करने से तंग गलियों में यूपी 100 की सेवा को तत्काल पहुंचाने में सहूलियत हासिल होगी। अभी तक पीआरवी वाहनों के काफिले में शामिल चार पहिया वाहन गलियों में न पहुंच पाने के कारण पुलिस को पैदल ही गलियों में जाना पड़ता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें