फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंची ये कलाकार, बोली-अपने शहर का कर्ज चुकाना चाहती हूं

Tue, 20 Feb 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
श्रुति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स की प्रतिभागी श्रुति शर्मा का सोमवार को अपने गृहनगर आने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। श्रुति ने कहा कि नगर से मेरा जुड़ाव बहुत गहरा है और इस नगर ने मेरे व्यक्तित्व को एक अलग ही नजरिया दे दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
श्रुति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मैं इस कार्यक्रम में जीतकर लखनऊ को यही प्यार लौटाना चाहती हूं, उसका ऋण चुकाना चाहती हूं। श्रुति त्रिवेणी नगर स्थित अपने आवास पर भी गई और अपने परिवारीजनों से मिली। उसके पिता गणेश शर्मा बिजली विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

3 of 7
श्रुति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
श्रुति ने बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश मेरे रग-रग में बसा है। मेरा जन्म प्रतापगढ़ में हुआ, लेकिन फिर मैं जल्द ही लखनऊ आ गई। लखनऊ ने मुझे खुले दिल से अपनाया है। मेरा ननिहाल भी लखनऊ में है। मेरे मामा पहले कानपुर में रहते थे। मेरे दादा का घर रामपुर में है तो ऐसा लगता है जैसे उत्तर प्रदेश मेरे रग-रग में बसा है। 

4 of 7
श्रुति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
आईटी गर्ल्स कॉलेज से स्नातक और इग्नू से परास्नातक के साथ मैंने भातखंडे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम की शिक्षा ग्रहण कर रही हूं।
विज्ञापन

5 of 7
श्रुति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
श्रुति बताती हैं कि वास्तव में मेरे पिता का रुझान अभिनय में रहा है। वे भी इस इस क्षेत्र में पहचान बनाना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक दायित्वों के कारण वे ऐसा नहीं कर सके। वे लघु फिल्में भी बनाते थे। उन्हीं को देखकर मुझे इस क्षेत्र में आने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

6 of 7
श्रुति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
श्रुति कहती हैं कि हालांकि मैं किसी फिल्म कलाकार की नकल नहीं करना चाहती और अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हूं फिर भी मैं किसी न किसी रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से प्रभावित हूं और उनकी नृत्य मुद्राओं को अपनाती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रुति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
श्रुति ने सायंकाल त्रिवेणी नगर में अपने घर जाकर परिवारीजनों से भेंट की। टीवी पर श्रुति की प्रतिभा देख रहे उसके घर के आसपास के लोग उसे अपने बीच पाकर काफी खुश हुए। श्रुति ने अपने माता-पिता के साथ वक्त गुजारा और लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें