फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में मुंबई घूमने का प्लान है तो ये खबर आपके लिए है, इन स्पेशल ट्रेनों में जल्दी कराएं टिकट

Thu, 29 Mar 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
mumbai - फोटो : amar ujala
गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे, अप्रैल से गोरखपुर और मुंबई के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन 82909 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19 एवं 26 मई को चलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे
यह बान्द्रा टर्मिनस से 06.40 बजे चलकर बोरीवली,बडोदरा, गोधरा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोण्डा तथा बस्ती होते हुए गोरखपुर 06.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 5
mumbai - फोटो : amar ujala
वापसी में ट्रेन 82910 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20 एवं 27 मई को चलेगी। गोरखपुर से 21.20 बजे चलकर यह बस्ती, गोंडा, लखनऊ से 02.05 बजे रवाना होकर बान्द्रा टर्मिनस 09.20 बजे पहुंचेगी ।

4 of 5
mumbai - फोटो : amar ujala
ट्रेन 09015 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून को बान्द्रा टर्मिनस से 06.40 बजे प्रस्थान करेगी। यह बोरीवली, बडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल होकर लखनऊ 13.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur - फोटो : amar ujala
गोण्डा-बस्ती होते हुए ट्रेन गोरखपुर 06.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09016 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 03, 10, 17, 24 जून एवं एक जुलाई को गोरखपुर से 21.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन लखनऊ से होकर बान्द्रा टर्मिनस 09.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें