माल थाना क्षेत्र के गांव नवाजीखेड़ा में गुरुवार को बोरवेल की खोदाई के दौरान दो लोग मिट्टी के नीचे दब गए। जिसमें एक को तो पहले ही निकाल लिया गया था। वहीं, नंदलाल को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
borewell
- फोटो : amar ujala
नवाजीखेड़ा थरी निवासी नंदलाल (43) के खेत में बोरवेल लगा है। जलस्तर काफी नीचे जाने के कारण खेतों की सिंचाई में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। वाटर लेवल बढ़ाने के लिए नंदलाल गड्ढा खोदवा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
borewell
- फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह नंदलाल ने मंगलू (55) नामक मजदूर को गड्ढा खोदने के लिए बुलाया। मंगलू के साथ-साथ नंदलाल भी खोदाई के काम में लगे थे। दोपहर 12 बजे के करीब दोनों जब काफी नीचे पहुंच गए तो अचानक मिट्टी भरभराकर उन पर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। दोनों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।