परिषदीय स्कूलों के मनमाने शिक्षकों पर लगाम कसने की तैयारी बेसिक शिक्षा परिषद ने कर ली है। अब लेटलतीफी करना उन्हें महंगा भी पड़ेगा। यही नहीं, मिड-डे मील में धांधली करना भी आसान नहीं होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Biometric
दरअसल, बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीनों के जरिए दर्ज होगी। यही नहीं, मिड डे मील का वितरण भी बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर होगा।
विज्ञापन
3 of 5
biometric
- फोटो : amar ujala
इसके लिए परिषद ने स्कूलों में बायोमीट्रिक उपस्थिति मशीन उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की है। परिषद ने सभी बीएसए को बायोमीट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं।
4 of 5
इससे विद्यालयों में प्रतिदिन शिक्षकों व विद्यार्थियों की वास्तविक उपस्थिति की स्थिति स्पष्ट होगी।
वहीं, मिड डे मील में धांधली की शिकायतों पर भी रोक लगेगी। परिषद ने एक पोर्टल बनाने की तैयारी की है। इसमें सभी स्कूलों का फोटो सहित अन्य जानकारी मौजूद रहेगा।