लखनऊ के सआदतगंज इलाके में दरगाह हजरत अब्बास में बृहस्पतिवार रात जलसे के दौरान शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी व धर्मगुरु कल्बे जव्वाद के समर्थकों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
दो धर्मगुरुओं के समर्थक भिड़े, महिलाओं पर हमला
2 of 6
नारेबाजी के दौरान जव्वाद समर्थकों ने हमला बोलकर मुतवल्ली पर हमला किया और ऑफिस में तोड़फोड़ की। कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची। मुतवल्ली को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया,जबकि पांच महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दो धर्मगुरुओं के समर्थक भिड़े, महिलाओं पर हमला
3 of 6
एसओ सआदतगंज शशिकांत यादव ने बताया कि दरगाह हजरत अब्बास के मुतवल्ली शौजब काजिम जरवली ने बृहस्पतिवार रात कार्यक्रम आयोजित किया था।
दो धर्मगुरुओं के समर्थक भिड़े, महिलाओं पर हमला
4 of 6
इसमें शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को शामिल होना था। उनके समर्थक पहले से पहुंच गए थे। इस बीच धर्मगुरु कल्बे जव्वाद के समर्थकों को भनक लग गई। वह भी दरगाह पर पहुंचे।
विज्ञापन
दो धर्मगुरुओं के समर्थक भिड़े, महिलाओं पर हमला
5 of 6
वहां वसीम के समर्थकों द्वारा चांदी की जरी चढ़ाए जाने के दौरान दूसरे पक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। वसीम के समर्थकों ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने मुतवल्ली के ऑफिस पर धावा बोल दिया। तोड़फोड़ के साथ मुतवल्ली पर हमला किया।
इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट में पांच महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। बवाल का पता चलने पर कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची। घायल मुतवल्ली को ट्रॉमा सेंटर भेजने के साथ हमलावरों की तलाश शुरू की गई। इलाके में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।